बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ शुक्रवार की शाम राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम पहुंचे। श्रॉफ ने करीब एक घंटे से अधिक समय यहां बिताया।
.
शाम 5 बजे पहुंचे श्रॉफ का पंडित अवधेशा आचार्य और अन्य पुजारियों ने पारंपरिक स्वागत किया। पुजारियों ने उन्हें मंदिर परिसर का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व समझाया।

पंडित और पुजारियों ने जैकी श्रॉफ का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

बॉलीवुड अभिनेता ने लोहार्गल के भीमकुंड जल प्रपात के भी दर्शन किए।
अभिनेता ने सूर्य मंदिर में की पूजा अभिनेता ने सूर्य मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही तीर्थराज लोहार्गल के भीमकुंड जल प्रपात के दर्शन भी किए। उन्होंने जल प्रपात के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की।
जैकी श्रॉफ ने कहा कि लोहार्गल धाम जैसी जगहों पर आने से आत्मिक शांति मिलती है। उन्होंने कहा, “यहां आकर लगता है कि इंसान सिर्फ शरीर नहीं, आत्मा भी है। यहां का झरना और सूर्य मंदिर विशेष अनुभव कराते हैं।”

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ लोगों ने फोटो खिंचवाई।
इस दौरान कई श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी मंदिर पहुंचे। लोगों ने अभिनेता के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। बता दें कि जैकी श्रॉफ 5 जुलाई से नवलगढ़ में हैं। बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए जैकी श्रॉफ, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडेय समेत कई बॉलीवुड सितारे नवलगढ़ आए हुए हैं।
ये खबर भी पढ़िए…
नवलगढ़ में कार्तिक आर्यन-अनन्या की फिल्म की शूटिंग शुरू:दोनों ने बारिश और पुल अप्स के वीडियो शेयर किए, नवलगढ़ की हवेलियों को बताया जादुई

नवलगढ़ की ऐतिहासिक सर्राफ हवेली में धर्मा प्रोडक्शन की नई फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म ‘तू मेरी, मैं तेरा… मैं तेरा, तू मेरी’ में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। (पढ़ें पूरी खबर)