imd rainfall latest live update delhi ncr mp up rajasthan haryana monsoon 12 July | MP के मंडला में बाढ़, अब तक 7 की मौत: राजस्थान के 13 जिलों में 4 इंच बरसात; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से महिला की मौत

Actionpunjab
11 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Imd Rainfall Latest Live Update Delhi Ncr Mp Up Rajasthan Haryana Monsoon 12 July

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। मंडला में बाढ़ से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को सिवनी, छतरपुर समेत 10 जिलों में बाढ़ जैसे हालात रहे। आज भी सभी जिलों में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान में भी इस बार मानसून जमकर बरस रहा है। शुक्रवार को बीकानेर, झुंझुनूं सहित 13 जिलों में 4 इंच तक बरसात हुई। धौलपुर में पार्वती नदी में डूबने से एक युव​क की मौत हो गई। श्रीमाधोपुर में दुकानों में पानी घुस गया। फलोदी में शहर के बीच पानी नदी की तरह बहने लगा। झुंझुनूं के कई इलाकों में जलभराव हुआ।

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में लगातार तेज बारिश जारी है। उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड में दबने से 57 साल की महिला की मौत हो गई। राज्य में आज भी तेज बारिश-लैंडस्लाइड का अलर्ट है।

हिमाचल में 184 सड़कें बंद हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 92 लोगों की मौत हो चुकी है। 33 लोग अभी भी लापता हैं। 22 बार बादल फटने और 17 बार लैंडस्लाइड हुआ है। राज्य को 20 जून से 10 जुलाई तक ₹751 करोड़ का नुकसान हो चुका है।

मौसम विभाग ने आज यूपी, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत देश के 18 राज्यों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में बारिश को कोई भी अलर्ट नहीं है।

देशभर में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें…

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुई।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुई।

राजस्थान के कोटपूतली में तेज बारिश के चलते जलभराव हो गया है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

राजस्थान के कोटपूतली में तेज बारिश के चलते जलभराव हो गया है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में तेज बारिश हुई और सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में तेज बारिश हुई और सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया।

राजस्थान के बीकानेर में तेज बारिश के कारण सड़कों पर 2-3 फीट पानी भर गया।

राजस्थान के बीकानेर में तेज बारिश के कारण सड़कों पर 2-3 फीट पानी भर गया।

लाइव अपडेट्स

अभी

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में जोरदार बारिश, सड़कें तालाब बनीं; वाराणसी में छत पर हो रही गंगा आरती

UP में मानसून जमकर बरस रहा है। लखनऊ में सुबह से तेज बारिश हो रही है। सड़कें तालाब बन गई हैं, जिसमें फंसकर कार और बाइकें बंद हो गईं।

वाराणसी में गंगा उफान पर है। 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती की जगह चौथी बार बदली गई है। अब गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर आरती हो रही है।

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में औरैया, बाराबंकी, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आज 60 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पूरी खबर पढ़ें…

56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट; बीकानेर, झुंझुनूं सहित कई जिलों में 4 इंच तक पानी बरसा

मौसम विभाग ने शनिवार को 3 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और 25 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, शुक्रवार को बीकानेर, झुंझुनूं सहित 13 जिलों में 4 इंच तक बरसात हुई।

धौलपुर में पार्वती नदी में डूबने से एक युव​क की मौत हो गई। सीकर के श्रीमाधोपुर में शहर के पुराने बस स्टैंड के पास दुकानों में पानी घुस गया।फलोदी में शहर के बीच पानी नदी की तरह बहने लगा। झुंझुनूं के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें…

राज्य में बारिश-जलभराव की तस्वीरें…

कोटपूतली के नारेहड़ा गांव में बारिश के बाद जलभराव हो गया। शुक्रवार सुबह परिजन घुटनों तक भरे पानी के बीच से बच्चों को पीठ पर बैठाकर स्कूल ले जाते दिखे।

कोटपूतली के नारेहड़ा गांव में बारिश के बाद जलभराव हो गया। शुक्रवार सुबह परिजन घुटनों तक भरे पानी के बीच से बच्चों को पीठ पर बैठाकर स्कूल ले जाते दिखे।

सीकर के श्रीमाधोपुर में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे तेज बारिश हुई। बारिश से शहर के पुराने बस स्टैंड पर दुकानों में पानी घुस गया।

सीकर के श्रीमाधोपुर में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे तेज बारिश हुई। बारिश से शहर के पुराने बस स्टैंड पर दुकानों में पानी घुस गया।

सीकर के श्रीमाधोपुर में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे तेज बारिश हुई। बारिश से शहर के पुराने बस स्टैंड पर दुकानों में पानी घुस गया।

सीकर के श्रीमाधोपुर में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे तेज बारिश हुई। बारिश से शहर के पुराने बस स्टैंड पर दुकानों में पानी घुस गया।

फलोदी में शुक्रवार देर शाम बारिश के बाद सड़कों पर नदी की तरह पानी बहने लगा।

फलोदी में शुक्रवार देर शाम बारिश के बाद सड़कों पर नदी की तरह पानी बहने लगा।

01:21 AM12 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

MP के पूर्वी हिस्से में बाढ़ जैसे हालात; सिवनी में 9 घंटे में गिरा साढ़े 6 इंच पानी

मध्य प्रदेश में बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। मंडला में बाढ़ से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को सिवनी, छतरपुर, उमरिया, सतना, कटनी समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात रहे।

सिवनी में 9 घंटे में ही साढ़े 6 इंच पानी गिर गया। 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को 10 जिलों में अति भारी और 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

राज्य में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें…

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में डूबे युवक की तलाश में जुटे रेस्क्यू टीम के सदस्य।

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में डूबे युवक की तलाश में जुटे रेस्क्यू टीम के सदस्य।

सीधी में भारी बारिश के चलते घरों में पानी भर गया।

सीधी में भारी बारिश के चलते घरों में पानी भर गया।

खजुराहो में फोरलेन पर 3 फीट तक पानी भर गया।

खजुराहो में फोरलेन पर 3 फीट तक पानी भर गया।

शिवपुरी का हरसी बांध ओवरफ्लो होने लगा है।

शिवपुरी का हरसी बांध ओवरफ्लो होने लगा है।

01:13 AM12 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार में 16 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून; आज किसी जिले में बारिश की संभावना नहीं

बिहार में मानसून की रफ्तार पूरी तरह से थम गई है। मौसम विभाग ने आज राज्य के किसी भी जिले में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। सभी जिलों में मौसम सामान्य यानी शुष्क बना रहेगा। उमस और गर्म हवाओं के कारण लोग दिनभर बेचैनी महसूस करेंगे।

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले 5 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि, राहत की खबर यह है कि 16 जुलाई से मानसून एक बार फिर से एक्टिव होगा। पूरी खबर पढ़ें…

01:04 AM12 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब में मानसून सुस्त पड़ा, अगले 5 दिन बारिश नहीं

पंजाब में बीते 24 घंटों में बारिश देखने को नहीं मिली है। आने वाले 5 दिन भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। राज्य में कुछ दिन मानसून अब सुस्त रहेगा, बारिश के आसार भी कम हैं। जिसके चलते तापमान में बढ़ौतरी भी होगी और उमस लोगों को परेशान भी करेगी। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिनों बारिश ना होने के कारण तापमान में उछाल देखने को मिला है। पूरी खबर पढ़ें…

01:01 AM12 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; राज्य में अब तक 50 प्रतिशत ज्यादा बरसात

मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 11 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें पलवल, नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी दादरी, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर शामिल हैं। अब तक प्रदेश में औसतन 148.9mm बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य 99.5mm बारिश होनी चाहिए थी। इस प्रकार, प्रदेश में सामान्य से 50 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

12:58 AM12 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

13 जुलाई को कैसे रहेगा मौसम

  • उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में तेज बारिश हो सकती है। बिजली भी गिर सकती है।
  • दिल्ली-एनसीआर में 13 जुलाई की रात से 14 जुलाई की सुबह तेज बारिश की स्थिति रह सकती है। राजस्थान में पूर्वी जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इनमें अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, कोटा जैसे जिले शामिल हैं।
  • मध्य प्रदेश में तेज बारिश जारी रह सकती है। शिवपुरी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया और विदिशा जिलों में 50 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिजली गिरने का आशंका रहेगी।
  • छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल में हल्की से तेज बारिश होती रहेगी। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। लोगों को सर्तक रहने की चेतावनी दी गई है।
  • पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड के देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट की उम्मीद है। लैंडस्लाइड हो सकता है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर में भारी बारिश का अलर्ट है। साथ ही लैंडस्लाइड और बाढ़ का भी खतरा है। जम्मू-कश्मीर में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है
  • पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश की संभावना कम है। लेकिन बारिश होती रहेगी। दिन का तपमान 30°C के पार रहेगी। बिहार में भी हल्की बारिश रहेगी। लेकिन बिजली गिरने की अलर्ट है।
  • महाराष्ट्र, गोवा में बहुत तेज बारिश हो सकती है। कर्नाटक में भी तेज बारिश होगी। केरल में हल्की से तेज बारिश का आशंका है। साउथ इंडिया के अन्य राज्यों का भी यही हाल रहेगा।
  • पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज बारिश की संभावना है।

12:57 AM12 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल

12:57 AM12 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *