बलरामपुर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बलरामपुर रोडवेज डिपो में जून माह के दौरान डीजल की अधिक खपत को लेकर 19 चालकों पर कार्रवाई की गई है। डिपो प्रशासन ने इन चालकों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।
वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम के अनुसार, चालकों ने निर्धारित रूट पर बसों का संचालन करते समय 6 से 20 लीटर तक अधिक डीजल खर्च किया। सीनियर फोरमैन की रिपोर्ट के आधार पर इन चालकों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। जुलाई में सुधार न होने पर चालकों के मानदेय से राजस्व की भरपाई की जाएगी।
नोटिस पाने वाले नियमित चालकों में सिद्धनाथ मिश्र, राम सहाय, बृजेश भारती, मोहम्मद सलमान और शिवप्रसाद शामिल हैं। संविदा चालकों में अन्नू, सुरेश तिवारी, अजय उपाध्याय, केशव कुमार यादव समेत 14 चालक हैं।
डिपो में अब डीजल खपत की निगरानी और कड़ी कर दी गई है। प्रत्येक बस के संचालन की दूरी, समय और डीजल खपत की समीक्षा की जा रही है। प्रशासन का मानना है कि इस कार्रवाई से डिपो में अनुशासन बढ़ेगा और ईंधन की बचत होगी। इससे परिवहन निगम के राजस्व में भी सुधार की उम्मीद है।