नगर निगम हेरिटेज की पशु प्रबंधन शाखा की टीम का स्थानीय व्यापारियों ने विरोध किया।
जयपुर शहर में अवैध रूप से संचालित हो रही मीट और मांस की दुकानों के खिलाफ हेरिटेज निगम द्वारा अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को जयपुर के वार्ड 62 और 65 में 28 दुकानों को सीज किया गया। इस दौरान कार्रवाई करने पहुंची निगम की टीम
.
28 दुकानों को किया सीज
नगर निगम हेरिटेज के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश शर्मा ने बताया कि परकोटे के वार्ड नंबर 62 और 65 में काफी समय से नियमों के विपरीत चल रही मीट की दुकानों की शिकायत मिल रही थी। जिस पर कमिश्नर डॉ निधि पटेल ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद आज पशु प्रबंधन शाखा की टीम मौके पर पहुंची। जहां दस्ते ने मौका पर निरीक्षण कर 28 मीट की दुकानों को सीज कर दिया।
इसके साथ ही वार्ड में घूम रहे 24 श्वान का भी रेस्क्यू भी किया गया। इस दौरान नगर निगम की कार्रवाई को देख स्थानीय व्यापारियों ने विरोध शुरू कर निगम की कार्रवाई को रोकने की। जिससे मौके पर आपसी कहा सुनी की स्थिति बन गई। लेकिन मौके पर मौजूद सतर्कता दस्ते और निगम की टीम ने कार्रवाई को जारी रखा।

पशु प्रबंधन शाखा की कार्रवाई डॉ योगेश शर्मा के नेतृत्व में की गई।
भविष्य में जारी रहेगी कार्रवाई
नगर निगम कमिश्नर डॉक्टर निधि पटेल ने बताया कि शहर में चल रही अवैध मीट की दुकानों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज जनता की शिकायत के आधार पर निगम के रास्ते ने 28 दुकानों को सीज किया है। भविष्य में भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
10 स्थानों पर हुई कार्रवाई
हेरिटेज निगम कमिश्नर डॉ निधि पटेल के शनिवार को वार्ड 49 निरीक्षण के बाद सतर्कता शाखा ने पांच बत्ती, युधिष्ठिर मार्ग, स्टेच्यू सर्किल, सहदेव मार्ग, बगड़िया भवन, अग्रसेन सर्किल, मालवीय मार्ग, बड़ी चौपड़, रामगंज से सूरज पोल तक अवैध अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान निगम की सतर्कता शाखा ने सात ट्रक सामान किया जब्त किया।