![]()
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी हरिओम उर्फ रवि, सुमित उर्फ गौड़ा और जतिन।
जींद पुलिस ने आज ज्वेलर से लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि जींद निवासी अनिल कुमार के साथ 7 जुलाई को लूट की वारदात हुई थी। अनिल कुमार जींद में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान चलाते हैं।
.
वह रोहतक से जींद लौट रहे थे। गांव पोली नहर के पास दो बाइक पर सवार 5-6 युवकों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। एक आरोपी ने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन निशाना चूक गया। आरोपी 500 ग्राम सोना, 5 किलो चांदी और नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
पुलिस ने थाना जुलाना में धारा 190(1), 191 और आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया। उप-पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना, साइबर सेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। जुलाना निवासी हरिओम उर्फ रवि, सुमित उर्फ गौड़ा और बुढ़ा खेड़ा निवासी जतिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।