पाली के युवक ने एक युवती, पूर्व सरपंच समेत 7 पर हनी ट्रैप में फंसाने का मामला दर्ज करवाया है। उसके साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने को लेकर मानहानि का आरोप लगाया है।
.
वहीं युवक ने FIR में आरोप लगाते हुए कहा कि 5 साल पहले युवती का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया था। इस पर युवती को शक था कि यह वीडियो युवक ने सोशल मीडिया पर डाला है। ऐसे में, युवती ने उस पर मुकदमा करवा कर उसे जेल भिजवा दिया था। इसके बाद राजीनामे के 5 लाख मांगे थे। इसके बाद वह जमानत पर बाहर आया।
मामला पाली जिले का है।
फालना SHO विक्रम सिंह सांधू ने बताया कि युवक ने उसके साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के मामले में FIR दर्ज करवाई है। इसमें उसने 1 युवती समेत 7 के खिलाफ रिपोर्ट दी है। मामले में जांच जारी है।
अब 4 पॉइंट में समझ लीजिए पूरा मामला
1. आरोप: पहले भी 5 लाख मांग चुके: युवक ने रिपोर्ट में बताया- वह पाली जिले के सुमेरपुर का रहने वाला है। कानपुर (UP) में वह जॉब करता था। साल 2019 तक वह एक युवती के संपर्क में था। साल 2020 में युवती का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर आया था। युवक ने आरोप लगाया कि युवती ने शक के चलते उसके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया था। इसके बाद राजीनामा करने की एवज में 5 लाख की डिमांड की थी। वह मामला अभी भी लंबित है, युवक उस मामले में जमानत पर बाहर है।

तस्वीर में युवक को बेल्ट से पीटते नजर आ रहे हैं।
2. किडनैप कर मारपीट की: युवक ने रिपोर्ट में बताया- इसके बाद काम धंधे की तलाश में शहर से बाहर कानपुर चला गया था। इसके बाद 18 मई 2024 को अपने गांव आया था। बाइक लेकर मंदिर दर्शन करने जा रहा था। जहां रास्ते में स्कॉर्पियो में सवार होकर आए पूर्व सरपंच समेत 6 से 7 लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। जबरदस्ती किडनैप कर पास ही में एक सुनसान जगह पर स्थित मकान में ले गए थे। जहां उसे अर्द्ध नग्न किया और बेल्ट से बुरी तरह पीटा।

युवती ने भी युवक को बेल्ट से पीटा।
3. 2 घंटे तक बंधक बनाए रखा: रिपोर्ट में युवक ने बताया- लड़की ने भी उसे झाडू से पीटा और माफी मंगवाई। करीब 2 घंटे तक उसे बंधक बनाकर रखा और फिर बाइक देकर छोड़ दिया। जाते-जाते धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जेल भिजवा देंगे। इस पर वह चुपचाप घर चला गया और रात को ही ट्रेन से जयपुर और फिर जयपुर से आगे कानपुर चला गया।

उसे जमीन पर लेटा कर आरोपी बेल्ट से पीटते। रहे
4. वीडियो के बारे में भाई ने बताया: रिपोर्ट में बताया कि इन सब घटनाओं के बाद 6 जुलाई 2025 को वह वापस अपने गांव आया तो उसके भाई रमेश ने उसके साथ हुई मारपीट का वीडियो उसे बताया। कहा कि यह कई सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल हो रहा है। तब इसकी जानकारी हुई और घटना को लेकर 12 जुलाई को थाने में मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। जो युवाओं को लड़कियों के जरिए हनी ट्रेप में फंसाकर लाखों रुपए मांगते हैं। नहीं देने पर लड़की से मुकदमा करवा देते हैं।