A young man turned into a ball of fire after getting electrocuted, VIDEO | करंट लगने से आग का गोला बना युवक, VIDEO: घर पर पानी की टंकी साफ कर उतर रहा था, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत – Kanpur News

Actionpunjab
2 Min Read



करंट की चपेट में आने से आग का गोला बना युवक

गुजैनी के तात्याटोपे नगर में किराए पर रहने आए युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। युवक घर पर पानी की टंकी साफ कर नीचे उतर रहा था, इसी दौरान रेलिंग के पास से गुजरी लाइन में छू गया। करंट की चपेट में आने से युवक धमाके के साथ आग क

.

मूलरूप से हमीरपुर के कीरतपुर निवासी रावेंद्र कुमार (26) एक सप्ताह पहले ही कल्याणपुर में रहने वाले पाल जी के तात्याटोपे नगर स्थित मकान में किराए पर रहने आया था। यहां वह एक पान मसाला कंपनी में लोडिंग का काम करता था।

रेलिंग के बगल से गुजर रही थी एचटी लाइन

शनिवार रात में रावेंद्र छत पर चढ़कर पानी की टंकी साफ कर रहा था। नीचे उतरने के दौरान पैर फिसलने से रेलिंग से जा टकराया, जिसके चलते रेलिंग के पास से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आ गया, जिससे तेज धमाके के साथ वह आग के गोले में तब्दील हो गया। रावेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

तेज धमाका सुन बाहर आए लोग

तेज धमाका सुन लोग बाहर आए, तो आग लगी देख पुलिस को सूचना दी। गुजैनी थाना प्रभारी अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *