![]()
राजसमंद में छाए घने बादल, जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 3 मिमी औसत बारिश रिकार्ड की गई।
राजसमंद में रविवार को भी आसमान में काले घने बादल छाए हुए है, जिसके चलते बारिश के आसार बने हुए है। हालांकि दोपहर 1.30 बजे तक भी बारिश नहीं हुई, जिसके चलते उमस से लोगों का हाल बेहाल है।
.
शनिवार को दिनभर काले घने बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई, वही आज फिर से बारिश के आसार बने हुए है। सुबह के समय काली घटाओं के छाने से धूप नहीं निकली व अंधेरा छाया रहा।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटों के दौरान जिले में औसत 3 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। जिसमें सर्वाधिक बारिश कुंवारिया में 27 मिमी रिकार्ड की गई। इसके अलावा नाथद्वारा में 4 मिमी, सरदारगढ़ में 6 मिमी, बारिश रिकार्ड की गई जबकि आमेट, भीम, देलवाड़ा, देवगढ़, गढ़बोर, केलवाड़ा, खमनोर, रेलमगरा, राजसमंद व गिलूण्ड में सुखा रहा। आज सुबह से बादल छाने व बारिश नहीं होने के कारण दोपहर में उमस से लोगों का हाल बेहाल है।