While playing, the child hanged himself from a water level pipe | खेल–खेल में वॉटर लेवल पाइप से बच्चे ने लगाया फंदा: छत पर पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रहा था, कमरे में सो रही थी मां – Kanpur News

Actionpunjab
2 Min Read



कल्याणुपर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, घर की छत पर पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रहे 13 वर्षीय बच्चे ने खेल–खेल में वॉटर लेवल पाइप से फंदा लगा कर जान दे दी। घटना के दौरान बच्चे की मां कमरे में सो रही थी। कुछ देर बाद बड़ा भाई छत पर पहुंचा तो देखा कि ब

.

कश्यप नगर निवासी ओमप्रकाश शर्मा मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी सपना व तीन बेटे टिंकू (15), अंकित(13) व नारायण (3) है। पिता ओम प्रकाश ने बताया कि कल सुबह काम के सिलसिले में मसवानपुर स्थित अस्पताल गए थे। बड़ा बेटा टिंकू निजी काम से घर से बाहर गया था। दोपहर करीब 3 बजे सपना घर का काम निपटाने के बाद सोने चली गई थीं।

छत पर लगे रोशनदान से लगाया फंदा

ओमप्रकाश ने बताया कि अंकित दोपहर को उन्हें खाना देने अस्पताल आया और फिर घर लौट गया। घर पहुंचने पर वह छोटे भाई नारायण व पड़ोस के बच्चों के साथ घर की छत पर खेलने चला गया। खेल–खेल में अंकित ने वॉटर लेवल पाइप से छत पर लगे रोशनदान पर सीढ़ियों पर चढ़ कर फंदा लगा लिया। कुछ ही देर में पाइप से गला कसता चला गया, इस दौरान साथ खेल रहे बच्चे छत से भाग गए। कुछ देर में टिंकू घर पहुंचा तो पड़ोसी बच्चों ने अंकित के छत पर होने की बात कही।

बड़े भाई के पहुंचने पर हुई जानकारी

टिंकू छत पर पहुंचा तो देखा कि अंकित का शव फंदे से लटक रहा था। उसने शव को फंदे से उतार कर पड़ोस में रहने वाली किराएदार आरती व मां को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजन अंकित को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *