Fatehabad Tohana Insurance Document Fraud Arrest Punjab Resident | Update news | फतेहाबाद में इंश्योरेंस डॉक्यूमेंट्स में हेराफेरी करने वाला गिरफ्तार: बीमा अवधि समाप्त होने के बाद हुआ हादसा, दायर क्लेम याचिका से खुला फर्जीवाड़ा – Tohana News

Actionpunjab
2 Min Read



पुलिस की गिरफ्त में आरोपी संदीप सिंह।

फतेहाबाद के टोहाना में पुलिस ने बीमा दस्तावेजों में हेराफेरी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंजाब के संगरूर जिले के बलौद कलां निवासी संदीप सिंह को पकड़ा है। पुलिस मामले

.

मामला तब सामने आया जब यूनिवर्सल सोमपो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के रिस्क कंट्रोल डिपार्टमेंट के अधिकारी चिराग जैन ने 10 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मोटर दुर्घटना कोर्ट, जींद से एक क्लेम याचिका मिली थी। इसमें दावा किया गया था कि वाहन की 10 नवंबर 2020 को दुर्घटना हुई थी।

बीमा दस्तावेज में हेराफेरी की

बीमा कंपनी की जांच में पता चला कि आरोपी ने बीमा दस्तावेज में हेराफेरी की थी। वाहन की बीमा पॉलिसी 18 जनवरी 2019 से 17 जनवरी 2020 तक वैध थी। लेकिन आरोपी ने इसे 14 फरवरी 2020 से 13 फरवरी 2021 तक दिखाया। इस तरह दुर्घटना की तारीख बीमा अवधि से बाहर थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *