Nuh: 24-Hour Internet Shutdown Ahead of Brajmandal Yatra | Haryana News | हरियाणा के नूंह में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद: ब्रजमंडल यात्रा को लेकर सरकार ने दिए आदेश; बल्क SMS पर भी रोक रहेगी – Haryana News

Actionpunjab
1 Min Read


हरियाणा के नूंह (मेवात) में कल होने वाली ब्रजमंडल यात्रा को देखते हुए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इस दौरान बल्क SMS की सेवाएं भी सस्पेंड रहेंगी। यह आदेश 13 जुलाई की रात 9 बजे से 14 जुलाई रात 9 बजे तक यानी 24 घंटे के लिए लागू रहेंगे।

.

हालांकि इस दौरान बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज से जुड़ी SMS सुविधाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव के मुताबिक कानून व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यह आदेश दिए गए हैं।

बता दें कि साल 2023 में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान नूंह में हिंसा हो गई थी। जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हुई थी। इसके बाद कल (14 जुलाई) को होने वाली यात्रा को लेकर कोई अफवाह न फैलें, इस वजह से सरकार ने पाबंदी लगाई है।

इंटरनेट बंद करने का आदेश पढ़ें…

हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *