जयपुर कॉट्योर शो-2025 का ग्रैंड फिनाले रविवार को मानसरोवर के होटल अलंकारा में आयोजित हुआ। शो के सीजन-13 के अंतिम दिन रैंप पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शाह और शेफाली बग्गा शो स्टॉपर बनकर उतरीं। दूसरे दिन की थीम ‘एन्वायरमेंट’ पर रखी गई, जिसमें फैशन के जरिए
.
शो में कुल 12 सीक्वेंस हुए, जिनमें ब्राइडल, पार्टी वियर और फ्लोरल प्रिंट कलेक्शन शामिल रहे। डिजाइनर तनु ने अपने कलेक्शन ‘अशमीरा’ को प्रेजेंट किया, जिसमें एक्ट्रेस ईशा शाह ने रैम्प वॉक की। शिवायु, सना खान और हेडमैन सैलून के लिए शेफाली बग्गा, मरियम और मिताली नाग ने शो स्टॉपर के तौर पर परफॉर्म किया।

फ्लोरल प्रिंट फिर बना ट्रेंड रैंप पर फैशन में फ्लोरल प्रिंट भी देखने को मिला। मॉडल्स ने हल्के फैब्रिक वाली फ्लोरल साड़ियां और लहंगे पहनकर वॉक की। सावन और समर के बीच पार्टी और नाइट आउट लुक में भी फ्लोरल प्रिंट ने लोगों को आकर्षित किया।
दूसरे दिन के कलेक्शन शोकेस में सुपर मॉडल से डिजाइनर बनी तनु ने अपना कलेक्शन “अशमीरा” पेश किया। तविश बाय तनु के लिए एक्ट्रेस ईशा शाह शो स्टॉपर रहीं, वहीं हेडमैन सैलून के लिए मिताली नाग, सना खान के लिए मरियम ने वॉक की। ग्रैंड फिनाले में शिवायु के लिए शेफाली बग्गा ने शो स्टॉपर के रूप में कलेक्शन शोकेस किए।

शो में मॉडल्स ने फ्लोरल प्रिंट की ड्रेसेज पहनकर रैम्प पर वॉक की।
पर्यावरण पर केंद्रित रहा, एक करोड़ पेड़ लगाने का संकल्प फिनाले डे पर कार्यक्रम में मौजूद पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद के चेयरमैन राहुल द्विवेदी ने बताया कि परिषद ने इस साल देशभर में 1 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 15 राज्यों में कार्यकर्ता जुटे हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ वृक्षों का संरक्षण भी उतना ही जरूरी है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर जलवायु मिल सके।

फैशन के साथ समाजसेवा से जुड़े चेहरे भी हुए शामिल फिनाले शो के दौरान कई अहम चेहरे भी शामिल हुए। इनमें जेडी माहेश्वरी, बीसलपुर ऑर्गेनिक फार्मिंग के राजेश सैनी, अजय भूपेश, गब्बर कटारा (चेयरमैन स्पेन सिक्योरिटी और महासचिव श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट), आरएएस पंकज ओझा (एडिशनल कमिश्नर, फूड सेफ्टी एंड ड्रग कंट्रोलर), मनोज मालानी सहित कई गेस्ट्स मौजूद रहे। सभी ने शो के बाद पर्यावरण संरक्षण की इस पहल की सराहना की।

राजपूती पोशाक में राजस्थान के रजवाड़े ड्रेसेस को रैंप पर प्रजेंट किया गया।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ को दी गई भावनात्मक श्रद्धांजलि शो के पहले दिन तीनों सेनाओं को समर्पित एक खास सीक्वेंस ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पेश किया गया। देशभक्ति थीम पर आधारित इस प्रेजेंटेशन में मॉडल्स ने आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की यूनिफॉर्म में वॉक कर दर्शकों को भावुक कर दिया। तिरंगे के रंगों से सजी रैंप लाइटिंग और बैकग्राउंड म्यूजिक ने माहौल को रोमांचक बना दिया।
जयपुर कॉट्योर शो से जुड़ी फोटोज…




