Haryana karnal Panic on the news of firing case update news, Police reached the spot and investigated, people denied, caller said- I saw the fire with my own eyes, | करनाल में फायरिंग की सूचना पर हड़कप: पुलिस ने मौके पर पहुंच कर की जांच, लोगों ने किया इनकार, कॉलर बोला- मैंने अपनी आंखों से देखा फायर – Karnal News

Actionpunjab
3 Min Read


रात को सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

करनाल के सेक्टर-12 में स्थित शराब के ठेके के बाहर फायरिंग की सूचना से रविवार रात साढ़े 10 बजे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जैसे ही कंट्रोल रूम में फायरिंग की कॉल पहुंची, वैसे ही सुरक्षा अधिकारी, सिविल लाइन थाना पुलिस और डायल-112 की ईआरवी गाड़ियां सा

.

सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करती पुलिस।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करती पुलिस।

स्थानीय लोगों और ठेका संचालक ने दी स्पष्ट जानकारी पुलिस के मुताबिक, ठेके के सामने और आसपास के लोगों से फायरिंग को लेकर बातचीत की है, लेकिन सभी लोगों ने एक स्वर में फायरिंग की बात को सिरे से खारिज कर दिया। ठेके के संचालक और मालिक भी तीन घंटे से वहीं कुर्सी पर बैठे हुए थे। आसपास खड़े अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने किसी भी तरह की गोली चलने की घटना से साफ इनकार किया।

वारदात की जानकारी देते पुलिस को कॉल करने वाला युवक।

वारदात की जानकारी देते पुलिस को कॉल करने वाला युवक।

कॉलर आया सामने, बोला मैने देखा फायरिंग होते कॉल करने के बाद कॉलर मौके से चला गया था। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उन्हें कॉलर नहीं मिला। काफी देर तक कॉलर के पास कॉल करने के बाद उसने फोन उठाया और उसे पुलिस ने सेक्टर-12 में ठेके के पास बुलाया। पुलिस के सामने कॉलर सोनी मेहला ने स्पष्ट किया कि वह बलड़ी गांव का रहने वाला है। वह ठेके पर बीयर की बोतल लेने के लिए आया था।

शराब के ठेके पर काम करने वाले युवक से पूछताछ करती पुलिस।

शराब के ठेके पर काम करने वाले युवक से पूछताछ करती पुलिस।

दो लोग गाड़ी में बैठे थे, एक ने पिस्टल ली और फायर कर दिया। इसके बाद मैं बीयर लेने चला गया, ताकि ठेकेदार को मामला बता सकूं। उसके बाद वह गाड़ी वहां से चली गई। मुझे नहीं पता कि फायर करने वाले कौन थे? पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए। अगर मैं झूठी जानकारी दूंगा तो वापिस मौके पर क्यों आऊंगा।

फायरिंग की जानकारी देते सोनी मेहला।

फायरिंग की जानकारी देते सोनी मेहला।

गलत कॉल करने वाले के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई चौकी इंचार्ज बंसी लाल ने बताया कि कॉलर सामने आया है। उसने कहा है कि हवाई फायर हुआ है, जबकि आसपास के लोगों ने किसी भी तरह के हवाई फायर से मना किया है। ऐसे में कॉलर से पूछताछ की जाएगी, अगर उसकी बात में सच्चाई नहीं पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *