महाशिवरात्रि को लेकर तैयार हुए शिवालय:भंवरनाथ मंदिर पर लगने वाली भारी भीड़ को देखते हुए किया गया डायवर्सन

Actionpunjab
3 Min Read




महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को आजमगढ़ जिले के श्रद्धालुओं को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े इसको लेकर डायवर्सन कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जिले को तीन सुपरजोन और छह जोन में बांटकर तैयारियां पूरी कर लिया है। शिवरात्रि पर जिले के 300 से अधिक शिवालयों में श्रद्धालु दर्शन पूजन करेंगे। इसके साथ ही 100 से अधिक स्थानों पर मेले का आयोजन किया जाएगा। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की दृष्टि से भंवरनाथ क्षेत्र में रूट डायवर्जन भी किया गया है। प्रसिद्ध बाबा भंवरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर के बाहर तक बैरिकेडिंग गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से गर्भगृह में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। मंदिर के अंदर से बाहर तक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर्मियों को तैनात की गई है। मंदिर की व्यवस्था को जांचने के लिए जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने मंदिर का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए थे।
भंवरनाथ मार्ग पर रूट डायवर्जन
महाशिवरात्रि पर्व पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष रूट डायवर्जन योजना लागू की है। एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी का कहना है कि भंवरनाथ मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए यह व्यवस्था सुबह तीन बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान भारी और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर विभिन्न मार्गों पर प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा। गोरखपुर की ओर से आने-जाने वाले सभी भारी व कॅमर्शियल वाहन हाफिजपुर चौराहा, बैठौली तिराहा, सिधारी हाइडिल चौराहा और नरौली तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। इसके साथ ही बिलरियागंज की तरफ से आने वाले भारी व कामर्शियल वाहन भी हाफिजपुर चौराहा, बैठौली तिराहा, सिधारी हाइडिल चौराहा और नरौली तिराहा मार्ग से होकर गुजरेंगे। फैजाबाद रोड से आने वाले सभी भारी व कामर्शियल वाहन भंवरनाथ की ओर न जाकर फोर-लेन मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे। बवाली चौराहे से करतालपुर तिराहे की ओर आने वाले सभी भारी व कामर्शियल वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। नरौली तिराहा से शहर क्षेत्र की ओर आने वाले सभी भारी व कामर्शियल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *