Sawan Somwar 2025 LIVE Photos Videos Update; Mahakal Kashi Vishwanath | Somnath Kedarnath – UP MP Kanwar Yatra | सावन का पहला सोमवार आज: उज्जैन में महाकाल की सवारी निकलेगी, काशी में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Actionpunjab
4 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Sawan Somwar 2025 LIVE Photos Videos Update; Mahakal Kashi Vishwanath | Somnath Kedarnath UP MP Kanwar Yatra

नई दिल्ली26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सावन का आज पहला सोमवार है। इस बार 11 जुलाई से शुरू हुए सावन में चार सोमवार (14, 21, 28 जुलाई और 4 अगस्त) रहेंगे। सभी ज्योतिर्लिंगों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार रात से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल भक्तों के लिए सामान्य दिनों की तुलना जल्दी जागेंगे। श्रावण मास में प्रत्येक रविवार की रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके बाद भगवान महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक होगा और भस्म आरती होगी। सप्ताह के शेष दिनों में रात 3 बजे मंदिर के पट खोले जाएंगे। श्रावण माह में यहां करीब 80 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में भी 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर में प्रवेश के लिए दो-तीन नए रास्ते बनाए गए हैं। सावन सोमवार पर भक्तों और कांवड़ियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सावन के पहले सोमवार को स्कूल कालेज बंद रहेंगे।

वहीं, झारखंड के देवघर में बैद्यनाथ धाम में प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 का आगाज हो गया है। कांवरियों के स्वागत के लिए पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सुल्तानगंज में रविवार से ही कांवड़िए जल भरकर देवघर के लिए निकलना शुरू हो गए थे। जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहले सोमवारी पर डेढ़ लाख से ज्यादा कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है।

सावन की शुरुआत होते ही उज्जैन महाकाल मंदिर में 2 दिन में 2.50 लाख से अधिक भक्त महाकाल पहुंचे।

सावन की शुरुआत होते ही उज्जैन महाकाल मंदिर में 2 दिन में 2.50 लाख से अधिक भक्त महाकाल पहुंचे।

रंग-बिरंगे लाइटों में जगमगा उठा है काशी धाम।

रंग-बिरंगे लाइटों में जगमगा उठा है काशी धाम।

सावन के पहले दिन (11 जुलाई) ही काशी विश्वनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी।

सावन के पहले दिन (11 जुलाई) ही काशी विश्वनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी।

सावन के पहले दिन झारखंड के देवघर में बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी।

सावन के पहले दिन झारखंड के देवघर में बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी।

——————————————

ये खबरें भी पढ़ें…

2 दिन में 2.50 लाख से अधिक भक्त महाकाल पहुंचे:श्रावण माह में 80 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

11 जुलाई से शुरू हुए श्रावण माह में इस बार चार सोमवार आएंगे। श्रावण माह 9 अगस्त को राखी के दिन समाप्त होगा। श्रावण माह के पहले ही दिन 11 जुलाई को 1.26 लाख दूसरे दिन 12 जुलाई को 1.29 लाख भक्तो ने भगवान महाकाल के दर्शन किए है। पूरी खबर पढ़ें…

देवघर में श्रावणी मेला 2025 की शुरुआत:ड्रोन और लेजर लाइट शो में दिखी शिव महिमा

देवघर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 का आगाज हो गया है। कांवरियों के स्वागत के लिए पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। गुरुवार की रात शिवलोक परिसर से बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक पांच किलोमीटर की परिधि में ड्रोन शो का आयोजन किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *