पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के बलिया जिलाधिकारी कार्यालय परिसर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़की डांस कर रही है। इसे यूजर्स खूब शेयर कर रहे हैं।
वीडियो में लड़की फिल्मी गाना ‘धीरे-धीरे बोल कोई सुन ना ले’ पर डांस कर रही है। यह वीडियो दिन के समय का है। 22 सेकेंड के इस वीडियो में लड़की सरकारी परिसर में बिना किसी हिचकिचाहट के डांस करती दिख रही है। तीन तस्वीरों में देखिए डांस…



कई यूजर्स इस मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। वीडियो कब का है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। संज्ञान में आते ही उचित कार्यवाही की जाएगी।