Haryanvi Singer Rahul Fazilpuria Attacked in Gurugram Firing Incident Elvish Yadav | हरियाणवी सिंगर पर फायरिंग, हमलावर की कार मिली: फाजिलपुरिया की थार का पीछा करते CCTV फुटेज भी आई; लॉरेंस गैंग पर शक – gurugram News

Actionpunjab
11 Min Read


इस फुटेज में हमलावर पंच कार से सिंगर फाजिलपुरिया की थार का पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। इनसेट में सिंगर की फाइल फोटो।

हरियाणवी सिंगर-रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम में सोमवार रात हुई फायरिंग में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावर 2 गाड़ियों में फाजिलपुरिया का पीछा कर रहे थे। एक कार पंच और दूसरी हैरियर थी।

.

हमले से पहले का एक CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें हमलावरों की पंच फाजिलपुरिया की थार का पीछा करते हुए नजर आ रही है, जो तेजी से थार को ओवरटेक करने की भी कोशिश करती है।

ऐसा लग रहा है कि वह आगे जाकर फाजिलपुरिया की थार को ब्लॉक कर गोलियां बरसाने वाले थे। हालांकि फाजिलपुरिया ने थार गाड़ी भगाकर जान बचा ली। पंच गाड़ी सोनीपत नंबर (HR-10AS-1259) की थी, जिसका मालिक सुशील मंगलवार को सामने आया। वह सोनीपत का रहने वाला है। सुशील गाड़ियां किराए पर देता है।

कार गुरुग्राम के बिलासपुर में खड़ी मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। गौतम नाम के युवक ने इसे किराए पर लिया था, जो सोनीपत का रहने वाला है।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि शिकायत पर हमने केस रजिस्टर्ड कर लिया था। हमें घटनास्थल पर एक गोली लगने का निशान मिला है। लोहे की जालियों को सबूत के तौर पर ले लिया है। आरोपी की पहचान हो गई है। उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि हमलावरों को पकड़ने के लिए 2 टीमें गठित की गई हैं। जिसमें क्राइम ब्रांच को भी शामिल किया गया है। अभी तक की जांच में सामने आया कि फाजिलपुरिया पर सटीक रेकी कर हमला किया गया।

इस फुटेज में पंच गाड़ी थार को ओवरटेक करने की कोशिश करती हुई दिख रही है।

इस फुटेज में पंच गाड़ी थार को ओवरटेक करने की कोशिश करती हुई दिख रही है।

फाजिलपुरिया पर फायरिंग करने वाले युवक जिस पंच गाड़ी में आए थे वह सोनीपत नंबर की थी।

फाजिलपुरिया पर फायरिंग करने वाले युवक जिस पंच गाड़ी में आए थे वह सोनीपत नंबर की थी।

लॉरेंस गैंग से धमकी के बाद सिक्योरिटी मिली थी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फाजिलपुरिया को लॉरेंस गैंग से धमकी मिली थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा में 2 पुलिसकर्मी लगाए गए थे। जांच में धमकी के सबूत न मिलने के बाद 3 महीने पहले दोनों सुरक्षाकर्मी वापस बुला लिए गए थे। हालांकि गुरुग्राम पुलिस ने इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा है।

उन पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या जैसे पैटर्न पर हमला किया है। उसमें भी शूटर 2 गाड़ियों में सवार होकर आए थे। फाजिलपुरिया का कहना है कि उनकी जान को खतरा है। अभी वह इसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहते।

फाजिलपुरिया बॉलीवुड मूवी कपूर एंड संस में ‘लड़की ब्यूटीफुल, कर गई चुल’ से सुर्खियों में आए थे। वह मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के दोस्त भी हैं। इसके अलावा जननायक जनता पार्टी (JJP) के टिकट पर गुरुग्राम से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

घटनास्थल पर जाली के फ्रेम पर दिखाई दे रहा गोली का निशान।

घटनास्थल पर जाली के फ्रेम पर दिखाई दे रहा गोली का निशान।

फाजिलपुरिया पर हुई घटना पर किसने क्या कहा…

  • ताई बोलीं- वह बिल्कुल ठीक है: फाजिलपुरिया की ताई रामरति ने कहा कि राहुल अपने ऑफिस से शाम को गाड़ी में गया था। कुछ देर बाद हमें पता चला कि उस पर हमला हुआ है। वह बिल्कुल ठीक है। खंभे और गाड़ी के बोनट पर गोली लगी है।
  • चचेरा भाई बोला- पुलिसकर्मी फुटेज लेकर गए: फाजिलपुरिया के चचेरे भाई अमित यादव ने बताया कि पहले स्विफ्ट डिजायर गाड़ी गई। फिर राहुल की गाड़ी आई और फिर पंच आई। इसके बाद उन पर हमला हुआ। मेरी दुकान पर पुलिस कर्मचारी आए और वे फुटेज लेकर चले गए।
  • प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- पीछे की तरफ भगाई गाड़ी: एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि राहुल अपने घर से फ्लैट की तरफ जा रहा था। पंच सवार युवकों ने फायरिंग की। हमने गोलियां चलने की आवाज भी सुनी। तभी राहुल ने बचने के लिए अपनी गाड़ी पीछे की तरफ भगाई। इसके बाद पुलिस की टीमें वहां आ गईं। यहां एक खंभे पर गोली लगी थी। पुलिस कर्मचारी उसे लेकर चले गए।
  • ग्रामीण बोला- किसी से दुश्मनी नहीं: फाजिलपुर के रहने वाले परमजीत बेदी ने कहा कि जिस टाइम ये हमला हुआ, उसके आधे घंटे बाद हमें पता चला। जब हम मौके पर आए तो प्रशासनिक टीम आई हुई थी। वहां लोगों ने बताया कि उन पर 2 गोलियां चलीं, लेकिन हमने आंखों से नहीं देखा। जिस समय हमला हुआ, वह अकेले थे। वह 15-20 दिन में गांव में आते रहते हैं। गांव में उनके सबके साथ अच्छे संबंध हैं।
फाजिलपुरिया इसी सफेद रंग की थार गाड़ी में सवार थे।

फाजिलपुरिया इसी सफेद रंग की थार गाड़ी में सवार थे।

पूरी प्लानिंग के साथ हुआ फाजिलपुरिया पर हमला पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि फाजिलपुरिया पर पूरी प्लानिंग के साथ हमला किया गया। हमलावर पहले से उनकी रेकी कर रहे थे। जिस वक्त हमला हुआ, फाजिलपुरिया अकेले ही थार गाड़ी में सवार थे। सोमवार शाम 6 बजे वह गांव फाजिलपुर से सेक्टर 80 स्थित घर जा रहे थे। सेक्टर 71 के पास उनकी गाड़ी को घेरकर फायरिंग करने की कोशिश की गई।

मगर, सिंगर ने हमलावरों के इरादे भांप लिए और थार दौड़ा ली। जिस वजह से हमलावर उनके पीछे गोलियां चलाते रहे लेकिन उन्हें या उनकी थार को कोई नुकसान नहीं हुआ।

जहां हमला किया, वह CCTV भी नहीं हमलावरों की प्लानिंग का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है, उन्हें न केवल ये पता था कि थार में फाजिलपुरिया अकेले हैं बल्कि इस बात की भी जानकारी थी कि जहां पर वह फाजिलपुरिया को घेरकर गोलियां मारने वाले थे, वहां CCTV कैमरे भी नहीं लगे हुए हैं। पुलिस जब हमले की जगह यानी साउदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर पहुंची तो वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं मिल पाए।

फाजिलपुरिया पर हमले के बाद पहुंची पुलिस की टीमें।

फाजिलपुरिया पर हमले के बाद पहुंची पुलिस की टीमें।

सोनीपत के युवक ने कार किराए पर ली थी पंच कार सोनीपत के दीपालपुर के रहने वाले गौतम नाम के व्यक्ति ने 11 जुलाई को सोनीपत से 2200 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से किराए पर ली थी। इसके लिए एग्रीमेंट कर रखा था। सेल्फ ड्राइविंग पर किराए पर ली। गौतम 19-20 साल का बताया जा रहा है। इसी साल उसका लाइसेंस बना है।

कार के मालिक की 3 अहम बातें….

1. 11 जुलाई को कार रेंट पर ली थी कार मालिक सुशील ने बताया कि 11 जुलाई को कार रेंट पर ली थी। इसके बाद से ही उसकी कार गुरुग्राम में सेक्टर 28 के आसपास चल रही थी। 2 दिन बाद आरोपियों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया।

2. GPS से कार बंद की, फिर रेंट डाला सुशील ने बताया कि 14 जुलाई को जब किराया नहीं दिया तो उसने GPS से कार को बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे कॉल करके रेंट डाला और 15 जुलाई को गाड़ी वापस सोनीपत खड़ा करने का वादा किया, लेकिन इसी बीच रात को 8 बजे पुलिस उसके घर पर पहुंची और घटना की जानकारी दी।

3. बिलासपुर में लोकेशन मिली, गाड़ी बंद की सुशील ने बताया कि पुलिस के कहने पर उसने लोकेशन चेक की तो वह बिलासपुर क्षेत्र की मिली। इसके बाद उसने गाड़ी को दोबारा से बंद कर दिया। हालांकि गाड़ी एक घंटे से वहीं पर खड़ी हुई थी।

राहुल फाजिलपुरिया ने 2024 में JJP की टिकट से गुरुग्राम सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, तब उन्होंने अपने एफिडेविट में ये जानकारियां दी थीं।

राहुल फाजिलपुरिया ने 2024 में JJP की टिकट से गुरुग्राम सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, तब उन्होंने अपने एफिडेविट में ये जानकारियां दी थीं।

हमले का पैटर्न सिद्धू मूसेवाला की हत्या जैसा फाजिलपुरिया पर हमले के पैटर्न को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला से जोड़कर देखा जा रहा है। मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली थी। हत्या से पहले मूसेवाला की भी पंजाब सरकार ने सिक्योरिटी कम कर दी थी।

जिस दिन हमला हुआ, मूसेवाला थार गाड़ी में 2 दोस्तों के साथ जा रहे थे। हमलावरों ने उनकी थार का पीछा कर उन्हें गोलियां मारीं थी। हालांकि मूसेवाला ने गाड़ी भगाने की जगह उनका मुकाबला किया। मगर शूटरों के पास आधुनिक हथियार थे और उनकी संख्या भी ज्यादा थी, जिस वजह से वे मूसेवाला की हत्या करने में कामयाब रहे थे।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की फाइल फोटो।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की फाइल फोटो।

फाजिलपुरिया से ED भी पूछताछ कर चुकी राहुल फाजिलपुरिया को यूट्यूबर एल्विश यादव का क्लोज फ्रेंड माना जाता है। एल्विश यादव के सांपों के जहर के अवैध व्यापार के मामले में भी फाजिलपुरिया का नाम आया था। तब केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने उनसे पूछताछ भी की थी। इसके अलावा ED ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा में एल्विश के साथ फाजिलपुरिया की प्रॉपर्टी भी जब्त की थी।

एल्विश यादव के साथ सिंगर राहुल फाजिलपुरिया।

एल्विश यादव के साथ सिंगर राहुल फाजिलपुरिया।

राव इंद्रजीत व राज बब्बर के खिलाफ चुनाव लड़ा राहुल फाजिलपुरिया ने 2024 में गुरुग्राम लोकसभा सीट से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। उनके मुकाबले भाजपा की तरफ से राव इंद्रजीत और कांग्रेस ने राज बब्बर को चुनाव में उतारा था। यह चुनाव राव इंद्रजीत ने जीता था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *