Punjab-Ludhiana-Minor-Student-Gang-Raped-Amritsar-Hotel-Room-News | लुधियाना की स्टूडेंट से अमृतसर में गैंग रेप: स्कूल से लौटते वक्त बाइक सवारों ने किया किडनेप,दो दिन होटल के रूम में रखा – Ludhiana News

Actionpunjab
2 Min Read



पंजाब के लुधियाना की 14 वर्षीय स्टूडेंट के साथ दो युवकों ने अमृतसर के होटल में गैंग रेप किया। उससे उन लोगों ने गैर कुदरती शारीरिक संबंध भी बनाए। किसी तरह दोनों युवकों को चकमा देकर नाबालिग लुधियाना वापस पहुंची तो उसने अपने परिजनों को घटना की पूरी जानक

.

7 जुलाई को बाइक सवारों ने नाबालिग को किया किडनेप

जानकारी मुताबिक 7 जुलाई को नाबालिग किशोरी ने अपने पिता को बताया कि वह स्कूल से वापस लौट रही थी। तभी आधे रास्ते में एक काले रंग के मोटरसाइकिल सप्लेंडर पर दो लड़के मनोज और शुभम ने उसे जबरदस्ती अपने मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। उसने उनका काफी विरोध भी किये लेकिन बदमाश उसे धमकाकर अपने घर ले गए।

ट्रेन के जरिए अमृतसर ले गए बदमाश

मनोज के घर पर उसकी मां भी थी। उसकी मां की मौजूदगी में मनोज ने अपनी पेंट शर्ट उसे पहनाई। फिर मनोज उसे अपने दोस्त के घर ले गया जहां कमरे में उसके साथ जबरी शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शोर मचाया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। दोनों आरोपी उसे ट्रेन के जरिए अमृतसर ले गए। अमृतसर के एक होटल में कमरा लेकर मनोज और शुभम ने बारी-बारी उसके साथ रेप किया।

गैर कुदरती तरीके से भी किया संभोग

दोनों आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकियां दे। उसके विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ गैर-कुदरती तरीके से भी संभोग किया। पीड़िता ने पिता को बताया कि वह किसी तरीके 9 जुलाई को दोनों आरोपियों को चकमा देकर अमृतसर से भाग कर लुधियाना आई।

पिता की शिकायत पर थाना साहनेवाल की पुलिस ने मनोज और शुभम निवासी लोहारा के खिलाफ BNS की धारा 64,351,3(5) और 6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने परिवार को भरोसा दिलाया कि जल्द दोनों आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *