Panipat-Naultha-village-thieves-steal-jewelry-cash-laborers-house-update | पानीपत में घर से कैश और जेवर चोरी: ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, अलमारी का उखाड़ा लॉकर, सीसीटीवी में कैद – Matlouda News

Actionpunjab
2 Min Read



गांव नौल्था में चोरों द्वारा अलमारी का तोड़ा गया लॉकर दिखाती महिला।

पानीपत जिले के मतलौडा में थाना इसराना के गांव नौल्था में एक व्यक्ति के घर से जेवरात और नकदी की चोरी का मामला सामने आया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

.

अलमारी का खुला मिला लॉकर

जानकारी के अनुसार पीड़ित जॉनी ने बताया कि 30 जून को वह अपनी बीमार पत्नी को सरकारी अस्पताल ले गया था। वापस आने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अलमारी का लॉकर भी खुला मिला। चोर सोने की दो अंगूठी, मंगलसूत्र, सोने का ओम, चांदी की पाजेब, चांदी का हार और 5 हजार रुपए ले गए। पीड़ित ने उसी दिन थाना इसराना में शिकायत दर्ज कराई।

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मौके पर जांच की और आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जाएगी। 15 जुलाई को पीड़ित परिवार को पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन युवक घर से निकलते हुए दिखाई दिए। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के साथ थाने में जाकर तीनों संदिग्धों के नाम बताए। इनमें सोनू, रॉकी और काला शामिल हैं। पुलिस ने 16 जुलाई को मामला दर्ज कर तीनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *