Massive Fire in Two Gurugram Warehouses, Over 30 Scooties and Four Auto-Rickshaws Destroyed | गुरुग्राम के सेक्टर-18 में दो गोदामों में भीषण आग: 30 से अधिक स्कूटी और चार ऑटो रिक्शा जली, बुझाने में लगे चार घंटे – gurugram News

Actionpunjab
2 Min Read



गुरुग्राम के सेक्टर 18 में बने गोदाम में आग लगने से जली स्कूटियां।

गुरुग्राम के सेक्टर-18 में आधी रात को दो गोदामों में भीषण आग लग गई। हादसे में 30 से अधिक स्कूटी, चार ऑटो रिक्शा और गोदाम में रखे स्पेयर पार्ट्स जल गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ह

.

यह घटना मारुति सुजुकी कंपनी के सामने वाले क्षेत्र में रात करीब 1:30 बजे हुई। शुरुआत में आग फोम के एक गोदाम में लगी, जो तेजी से फैलकर पास के स्कूटी और स्पेयर पार्ट्स के गोदाम तक पहुंच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते दोनों गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया।

चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई

स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग काफी फैल चुकी थी। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार घंटों की मेहनत से आग पर काबू पाया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को अन्य आसपास की इमारतों तक फैलने से रोका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फायर अधिकारियों ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और गोदाम मालिकों से संपर्क कर हादसे की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *