Jalandhar 59-year-old man died in road accident | Jalandhar | Punjab | जालंधर में सड़क हादसे में 59 वर्षीय बुजुर्ग की मौत: ​​​​​​​लांबड़ा के पास हुआ हादसा, एक्टिवा रोड साइड पर खड़े ट्रक से टकराई – Jalandhar News

Actionpunjab
2 Min Read



हादसे के बाद मौके का फोटो। जिसमें पुलिस जांच के लिए पुलिस पहुंंची है।

जालंधर के लांबड़ा से जालंधर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में किनारे पर खड़े एक बड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। राहगीरों ने घायल को पास के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत

.

ताजपुर के गांव भगवानपुर के रहने वाले हंसराज (59) के रूप में हुई है। गांव के सरपंच वरिंदर कुमार बब्बू ने बताया कि हंसराज पेशे से सिक्योरिटी गार्ड थे। एक्टिवा पर सवार होकर स्कूल से छुट्टी के समय बच्चों को घर लेकर लौट रहे थे।

इसी दौरान हाईवे पर खड़े एक बड़े ट्रक से उनकी एक्टिवा टकरा गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। एक्टिवा पर मौजूद छोटे-छोटे बच्चे इस हादसे से बुरी तरह सहम गए लेकिन वे सुरक्षित बच गए।

दोनों के वाहन कब्जे में लिए, जांच जारी

सरपंच ने कहा- हाईवे पर बिना अनुमति खड़े बड़े ट्रक और ट्रालियां आम लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि गांव भगवानपुर के पास गली नंबर-2 के सामने हर रविवार को हाईवे पर भारी संख्या में बिना पार्किंग के ट्रक, बसें और ट्रैक्टर खड़े रहते हैं।

पुलिस प्रशासन की अनदेखी के कारण ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *