Narnaul, Mahendergarh, Sewerman, Strike, System, Shambles, Protest Updated | नारनौल में सीवरमैन हड़ताल पर, चरमराई व्यवस्था: शहर में अनेक जगह ओवरफ्लो हुए, बाजारों व गलियों में भर गया गंदा पानी, लोग परेशान – Narnaul News

Actionpunjab
3 Min Read


नारनौल में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

हरियाणा के नारनौल में शहर में सीवरेज की सफाई करने वाले कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसे में शहर में सीवरेज व्यवस्था चरमरा गई है। जिसके चलते शहर में जगह-जगह सीवर का पानी सड़कों पर बहने लगा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कर्मचारियों का आरोप

.

जनस्वास्थ्य विभाग में सीवरेज में लगे कर्मचारी सैलरी नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों के हड़ताल के कारण शहर में अनेक जगह सीवरेज व्यवस्था खराब हाे गई है। शहर में जैन धर्मशाला के सामने, सीआईए रोड, मोहल्ला कोलियान, स्टेडियम के पास श्याम कालोनी, श्याम मंदिर रोड, बस स्टैंड से सीताराम मैरिज पैलेस की ओर आने वाले रास्ते, पुरानी सराय, मोहल्ला शिवाजी नगर, पुरानी कचहरी के पास सहित शहर के अनेक मोहल्लों में सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं।

14 कर्मचारी हैं हड़ताल पर

सुबे सिंह, देशराज, सोनू कुमार, मनोज, सूरज, देशराज कुमार, राहुल, कमल, पवन, साहिल व अमन ने बताया कि जेई ने 22 सीवरमैन की पोस्ट में लगाकर उनको ट्रांसफर करा दिया। जबकि वे यहां 14 साल से 11 व्यक्ति काम कर रहे हैं, मगर उनको पक्का तक नहीं किया जा रहा है। अमन नामक एक युवक ने यहां पर अधिकारियों से बहस की तो उसको हटा दिया। उन्होंने बताया कि वे 11 सीवरमैन व तीन पंप ऑपरेटर हड़ताल पर बैठे हैं।

नारनौल में जैन मांगलिक भवन के पास ओवरफ्लो होकर मुख्य रोड पर भरा सीवरेज का पानी

नारनौल में जैन मांगलिक भवन के पास ओवरफ्लो होकर मुख्य रोड पर भरा सीवरेज का पानी

15 तक नहीं मिलती सैलरी

इस बारे में सुबे सिंह ने बताया कि उन्हें 15 तारीख तक भी सैलरी नहीं मिलती। इससे उनके सामने परिवार चलाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बार उन्हें अभी तक सैलरी नहीं मिली है। ऐसे में वे कैसे काम करें।

शहर का हुआ बुरा हाल

दूसरी ओर कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में सीवर व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। शहर में अनेक जगह सीवरेज ओवरफ्लो होकर चल रहा है। जिसके कारण कई रास्तों में सीवरेज का पानी जमा हो गया है। इससे लोगों का निकलना भी बड़ा मुश्किल भरा हो गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *