Ludhiana Minor Girls Caught Driving Vehicles News Update | लुधियाना में नाबालिग लड़कियों को गाड़ियां चलाते पकड़ा: नाकाबंदी कर चालान, गलियों के मैप तैयार; युवक बोला- दोस्त की बाइक लाया छोड़ दो – Jagraon News

Actionpunjab
2 Min Read



शुक्रवार रात को पुलिस नाकाबंदी कर चालान कर रही।

लुधियाना में शुक्रवार रात को पुलिस नाकाबंदी कर लोगों का चालान काट रही है। जगराओं में बाइक सवार लुटेरों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर थाना सिटी पुलिस ने रानी झांसी चौक पर रात्रि नाकाबंदी की है। थाना सिटी के इंचार्ज वरिंदरपाल सिंह उप्पल ने स्वयं नाकाबंदी

.

पुलिस ने वाहन चालकों की जांच के दौरान कई उल्लंघन पाए। एक युवक के पास न तो लाइसेंस था और न ही जरूरी दस्तावेज। उसने दोस्त की बाइक चलाने और सिर्फ 200 रुपए होने की बात कही। पुलिस ने उसका केशलैस चालान काटा।

नाबालिग लड़कियां गाड़ियां चलाती हुई पकड़ी नाकाबंदी के दौरान कुछ नाबालिग लड़कियां भी बिना लाइसेंस वाहन चलाते पकड़ी गईं। पुलिस ने उनके परिजनों को बुलाकर इस बार चेतावनी के साथ छोड़ा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अगली बार नाबालिग वाहन चलाते पकड़े जाने पर परिजनों पर कार्रवाई होगी।

एसएचओ वरिंदरपाल सिंह ने बताया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे। पुलिस गलियों का मैप तैयार कर रही है, जिससे कोई वाहन चालक नाके से बचकर न निकल सके। कई लोगों ने नेताओं से जान-पहचान का हवाला दिया, लेकिन पुलिस ने नियमों का कड़ाई से पालन किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *