![]()
दसूहा में व्यापारी से विदेशी नंबर से 50 लाख की फिरौती मांगी गई है।
पंजाब के होशियारपुर में दसूहा के एक कपड़ा व्यापारी के परिवार को विदेशी नंबर से धमकी भरा फोन आया है। फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर बताया। उसने व्यापारी के बेटे से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। साथ ही पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।
.
पीड़ित व्यापारी राघव की शिकायत पर दसूहा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। धमकी देने वाले की एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें आरोपी कपड़ा व्यापारी को धमकी देता हुआ साफ सुनाई दे रहा है।
डीएसपी दसूहा बलविंदर सिंह जौडा ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है।