Photos of Akhilesh-Gayatri disappeared from the passenger shed of Amethi | अमेठी के यात्री शेड से गायब हुईं अखिलेश-गायत्री की तस्वीरें: विधायक महाराजी प्रजापति की फोटो अकेली बची, 2027 चुनाव से जोड़कर हो रही चर्चा – Amethi District News

Actionpunjab
1 Min Read


अखिलेश कुमार सोनी | अमेठी जिला2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेठी विधानसभा क्षेत्र में एक रहस्यमय घटना सामने आई है। यहां के यात्री वेटिंग टिन-शेड से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की तस्वीरें अचानक हटा दी गईं।

शेड में अब केवल सपा विधायक महाराजी प्रजापति की तस्वीर बची है। कुछ महीने पहले यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए इन शेड में तीनों नेताओं की तस्वीरें लगाई गई थीं।

स्थानीय निवासी प्रेमचंद अग्रहरि के अनुसार, एक मैजिक गाड़ी में आए लोगों ने तस्वीरें उतारीं। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई विधायक के आदेश पर की गई।

2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे महाराजी प्रजापति के समाजवादी पार्टी से दूर होने के संकेत के रूप में देख रहे हैं। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *