Hyderabad Airport Update; Air India Express | Thailand Flight | एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण लौटी: 16 मिनट हवा में रही; हैदराबाद से थाईलैंड जा रही थी

Actionpunjab
3 Min Read


हैदराबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट टेकऑफ के थोड़ी देर बाद हैदराबाद लौट आई। - Dainik Bhaskar

एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट टेकऑफ के थोड़ी देर बाद हैदराबाद लौट आई।

एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शनिवार को उड़ान भरने के 16 मिनट बाद ही हैदराबाद वापस आ गई। विमान बोइंग 737 मैक्स 8 IX110 सुबह 6:40 बजे हैदराबाद की राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थी।

फ्लाइट को सुबह 11:45 बजे थाईलैंड के फुकेट में लैंड होना था। हालांकि टेकऑफ के थोड़ी देर बाद पायलट फ्लाइट को वापस हैदराबाद ले आया। विमान में तकनीकी खराबी थी, हालांकि किस तरह की गड़बड़ी थी। इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई।

फ्लाइट वापसी के अन्य मामले…

16 जुलाई: गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E 6271 की बुधवार रात 9:53 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि फ्लाइट का इंजन हवा में ही फेल हो गया था। विमान में 191 लोग सवार थे।

हालांकि, इंडिगो की तरफ से इंजन फेल होने की पुष्टि नहीं की गई है। एयरलाइन कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि दिल्ली से उड़ान भरते समय फ्लाइट में तकनीकी खराबी का पता चला। प्रोटोकॉल के तहत, विमान को डायवर्ट कर मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया।

15 जुलाई: पटना में रनवे टच करके दोबारा उड़ा इंडिगो विमान

मंगलवार को इंडिगो की फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद दाेबारा उड़ गई। - AI से ली गई तस्वीर।

मंगलवार को इंडिगो की फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद दाेबारा उड़ गई। – AI से ली गई तस्वीर।

15 जुलाई को दिल्ली से पटना पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E2482 लैंडिंग के दौरान रनवे टच करने के बाद दाेबारा उड़ गई। फिर, तीन-चार चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट ने 5 मिनट बाद दाेबारा लैंडिंग की। इस दाैरान 173 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं।

सूत्रों के अनुसार मंगलवार की रात करीब 9 बजे दिल्ली से पटना आने के बाद पायलट ने विमान की लैंडिंग कराई। हालांकि विमान टचिंग पॉइंट को थोड़ा ओवरशूट कर गया था। यानी वह रनवे पर लैंडिंग के लिए तय पॉइंट को पार कर गया था।

—————–

ये खबर भी पढ़ें…

अहमदाबाद प्लेन क्रैश- मीडिया रिपोर्ट्स सिर्फ अटकलें: अमेरिकी अधिकारी बोलीं- भारत को पूरी जांच करने दें

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर सामने आईं मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर अमेरिकी एजेंसी ने सावधान रहने की सलाह दी है। यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की अध्यक्ष जेनिफर होमेंडी ने कहा, जो बातें सामने आई हैं वो सिर्फ अटकलें लगाने वाली हैं। भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अभी अपनी शुरुआती रिपोर्ट जारी की है। इस तरह की जांच में समय लगता है।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *