Charkhi Dadri urea spraying farmer civil hospital death | दादरी में खेत में काम करते समय किसान की मौत: पत्नी के साथ गया था यूरिया छिड़काव करने, दो बच्चों का था पिता – Charkhi dadri News

Actionpunjab
2 Min Read



चरखी दादरी जिले के गांव दातौली में खेत में यूरिया का छिड़काव करने गए किसान को अज्ञात कारणों से चक्कर आ गया। परिजन उसे लेकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दातौली निवासी करीब 46 वर्षीय विनोद के रू

.

पत्नी के साथ गया था खेत चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई सतीश ने बताया कि विनोद आज सुबह ट्रैक्टर लेकर अपनी पत्नी मीना के साथ खेत गया था। वहां पर वह कपास में यूरिया का छिड़काव कर रहा था। उसी दौरान वह अचानक से बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद उसकी पत्नी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और वे उसे लेकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की

सूचना मिलने चिड़िया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई की। जांच अधिकारी एचसी राजबीर ने बताया कि मृतक के लड़के अभिमन्यु की शिकायत पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।

दो बच्चों का था पिता

मृतक के विनोद के भाई सतीश ने बताया कि वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था। वह शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *