Punjab-Ludhiana-Young-Man-Died-Drug-Overdose-News | लुधियाना में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत: पड़ोसी बोला-हालत बिगड़ने पर हुआ बेसुध,अस्पताल लाए तो डॉक्टर बोले-डेथ हो चुकी – Ludhiana News

Actionpunjab
2 Min Read


पंजाब के लुधियाना में बीती रात नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई है। बेसुध हालत में उसे घर पर पड़ा देख उसके भाई ने पड़ोसियों को फोन किया। इलाके के लोग उसे पहले प्राइवेट क्लिनिक ले गए लेकिन जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने सीएमसी अस्पताल या सिविल अस्

.

परिवार उसे सिविल अस्पताल लेकर आए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। उसके शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है जहां आज उसका पोस्टमॉर्टम होगा।

जानकारी देते हुए इलाका निवासी धमेन्द्र ने कहा वह गिल कालोनी सांप वाला मंदिर के पास रहते है। वह घर के बाहर बैठा था। तभी गगनदीप के भाई का उसे फोन आया तो उसने उसे बताया कि गगन की हालत अचानक बिगड़ गई। वह बेसुध होकर घर में ही गिरा पड़ा है।

धमेन्द्र मुताबिक जैसे ही गगनदीप के घर पहुंचा और उसे प्राइवेट डॉक्टर के पास लेकर गए तो उसकी हालत खराब देख उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही गगनदीप की मौत हो गई।

पड़ोसी धमेन्द्र जानकारी देते हुए।

पड़ोसी धमेन्द्र जानकारी देते हुए।

गगनदीप करता था नशा लेकिन किस चीज का करता था ये नहीं पता-पड़ोसी धमेन्द्र

सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने गगनदीप को मृतक करार दिया है। उनके मुताबिक नशे की ओवरडोज से गगनदीप की मौत हुई लग रही है। बाकी पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। धमेन्द्र मुताबिक गगनदीप अभी कुंवारा था। उसकी आयु करीब 28 साल है। वह नशे करता था लेकिन किस चीज का नशा करता था ये किसी को नहीं पता। गगनदीप के शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *