समझौता होने के बाद नगर आयुक्त ने पाषर्दों को लिखित में पत्र दिया।
नगर निगम में 2 दिन से चल रहे पार्षदों के धरने को आज समाप्त करा दिया गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने सभी को चाय पिलाई और फिर समाधान निकाला। इससे पहले शनिवार रात को निगम ने बिजली कटवा दी थी, जिससे पार्षद अंधेरे में रहें।
.
यह आपका गाजियाबाद है
आज सीएम भी शहर में थे, छुट्टी के दिन रविवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और बैठे हुए पार्षदों के साथ नाश्ता किया और वार्ता की। जिसमें आपसी सहमति से जनहित में हल निकालते हुए निर्णय लिया गया, वर्तमान में चल रही कावड़ यात्रा में किसी प्रकार की कोई कमी ना हो पाए। गाजियाबाद नगर निगम अधिकारी व पार्षद एकजुट होकर कावड़ महोत्सव को सफल मनाएंगे चर्चा हुई।

धरने पर बैठे पार्षदों के बीच नाश्ता कर नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने धरना खत्म कराया।
30 जून को हुई थी बोर्ड बैठक
30 जून को बोर्ड बैठक हुई। जिसमें सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विधायक संजीव शर्मा और मेयर सुनीता दयाल भी रहीं। नगर आयुक्त ने कहा की बोर्ड बैठक का कार्यवृत तैयार कर 25 जुलाई तक महापौर को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
पार्षदों ने सहमति जताई तथा नगर आयुक्त के आफिस में बैठकर समझौता हुआ।य पार्षदों को अपर नगर आयुक्त सदन सचिव जंग बहादुर यादव तथा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी सदन सह सचिव द्वारा लिखित में दिया गया। आप और हम कांवड़ में सेवा कर रहे
पार्षद गौरव सोलंकी द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त से तीनों बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिस पर आपसी सहमति जताते हुए जनहित में निर्णय लिया गया। कावड़ यात्रा को और भव्यता प्रदान की जाएगी अभी अधिकांश कर्मचारियों की ड्यूटी कावड़ यात्रा में लगी हुई है 23 जुलाई को कावड़ यात्रा संपन्न होने पर सदन की बैठक का कार्य व्रत तैयार कर मेयर के सामने रखेंगे।
संपत्ति के जारी हो रहे ऑनलाइन बिलों पर भी अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी जाएगी। निर्णय लिया गया है इसके अलावा प्राप्त होने वाली 20% छूट को 30 सितंबर 2025 तक बढ़ाया जाए, जिसका प्रस्ताव सदन में अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। नगर आयुक्त ने सभी से कांवड़ में सहयोग के लिए योगदान मांगा है।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर पार्षद नीरज गोयल, हिमांशु शर्मा, गौरव सोलंकी, कुसुम मनोज गोयल, राजकुमार भाटी, पूनम सिंह, पवित्र देवी, प्रतिभा शर्मा, रुखसाना सैफी, देवनारायण शर्मा, प्रवीण कुमार मुलायम, कन्हैया लाल, मुन्नी देवी थान सिंह, शशि पवन गौतम, संतोष राणा, ओमप्रकाश, वीर सिंह, जगत सिंह, डॉ अनिल, सुधीर कुमार, पवन कुमार गौतम, नरेश भाटी, भूपेंद्र उपाध्याय और नगर निगम के सभी अधिकारी भी मौजूद रहे।