The enthusiasm of young talent was seen in the audition of Mr. Rajasthan | मिस्टर राजस्थान के ऑडिशन में दिखा यंग टैलेंट का जोश: मॉडल्स ने डांस, सिंगिंग, मिमिक्री और एक्टिंग से किया इंप्रेस – Jaipur News

Actionpunjab
3 Min Read


राजस्थान के चर्चित मेल पेजेंट मिस्टर राजस्थान 2025 के सीजन 4 का आगाज हो चुका है।

राजस्थान के चर्चित मेल पेजेंट मिस्टर राजस्थान 2025 के सीजन 4 का आगाज हो चुका है। जयपुर में रविवार को बी-2 बायपास स्थित ओस्लो क्लब में आयोजित पहले मेगा ऑडिशन में प्रदेशभर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मंच पर अपना टैलेंट बखूबी पेश किया।

.

ए इन्फिनिटी टेकओवर्स की ओर से आयोजित इस ऑडिशन में 18 से 35 वर्ष की उम्र के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी उम्मीदवार ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस के ड्रेस कोड में मिस्टर राजस्थान बनने का सपना लेकर पहुंचे थे। उन्होंने डांस, सिंगिंग, एक्टिंग, मिमिक्री जैसी परफॉर्मेंस से जूरी को प्रभावित किया।

इस ऑडिशन में 18 से 35 वर्ष की उम्र के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इस ऑडिशन में 18 से 35 वर्ष की उम्र के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

संघर्ष से शुरू, सफलता की ओर कद​म मिस्टर राजस्थान के फाउंडर डायरेक्टर अनूप चौधरी ने बताया कि इस ऑडिशन के साथ ही सीजन 4 की शुरुआत हो गई है। आगामी ऑडिशन जोधपुर और उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे। ग्रैंड फिनाले से पहले चयनित प्रतिभागियों को 7 दिवसीय प्रोफेशनल ग्रूमिंग सेशन भी दिया जाएगा, जिसमें फैशन, पर्सनैलिटी डेवेलपमेंट और कम्युनिकेशन स्किल्स पर विशेष कार्य किया जाएगा।

सभी उम्मीदवार ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस के ड्रेस कोड में मिस्टर राजस्थान बनने का सपना लेकर पहुंचे थे।

सभी उम्मीदवार ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस के ड्रेस कोड में मिस्टर राजस्थान बनने का सपना लेकर पहुंचे थे।

इस अवसर पर मिस्टर राजस्थान 2024 करण राज सिंह, एलीट मिस राजस्थान 2023 पीहू चौधरी, फैशन कोरियोग्राफर राहुल शर्मा और मिसेज इंडिया ग्लैम इंटरनेशनल अवनी शर्मा बतौर जूरी मेंबर्स उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों के हुनर को परखा और उन्हें आगे की दिशा में मार्गदर्शन भी दिया।

जजेज ने प्रतिभागियों के हुनर को परखा और उन्हें आगे की दिशा में मार्गदर्शन भी दिया।

जजेज ने प्रतिभागियों के हुनर को परखा और उन्हें आगे की दिशा में मार्गदर्शन भी दिया।

आयोजकों ने बताया- इस पेजेंट का उद्देश्य केवल मॉडलिंग को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि राजस्थान के युवाओं के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है। मिस्टर राजस्थान अब प्रदेश के उभरते चेहरों के लिए एक ऐसा मंच बन चुका है, जहां से कई युवाओं ने अपने करियर की सफल शुरुआत की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *