ढाकाकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

हादसे में बांग्लादेशी वायुसेना का F-7 BGI विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
बांग्लादेश की वायुसेना का एक ट्रेनिंग विमान ढाका के उत्तरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सेना घायलों को बचाकर अस्पताल पहुंचा रही है।
AP की रिपोर्ट के मुताबिक विमान स्कूल से टकराया है और कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन अभी तक उसकी पुष्टि नहीं की गई है कि वह फुटेज उसी हादसे का है या नहीं।
हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक सीनियर अधिकारी ने हादसे की पुष्टि की है।
हालांकि, अभी तक यह नहीं बताया गया है कि दुर्घटना क्यों हुई और कितने लोग घायल या हताहत हुए। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और राहत-बचाव कार्यों के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की दो टुकड़ियों को तैनात किया गया है।
विमान हादसे से जुड़ी तस्वीरें….

एयरक्राफ्ट में लगी आग को बुझाने की कोशिश में लगे फायरब्रिगेड के कर्मी।

बांग्लादेशी सेना राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

हादसे में घायल महिला को हाथठेले पर अस्पताल ले जाया गया।
खबर अपडेट हो रही है….