![]()
गुरुग्राम में हुए NCR कप 2025 में जयपुर की 14 साल की खिलाड़ी शिक्षा जैन ने अंडर-15 गर्ल्स कैटेगरी में खिताब जीता और अंडर-23 वर्ग में उपविजेता रहीं। टूर्नामेंट दिल्ली गोल्फ सोसाइटी की ओर से गोल्डन ग्रीन्स क्लब में आयोजित किया गया, जिसमें 100 से ज्यादा
.
शिक्षा की मां मेघा जैन ने बताया- फाइनल राउंड के दौरान एक खिलाड़ी के मिस-हिट ड्राइवर शॉट से शिक्षा की टांग पर चोट लग गई। गिरने के बाद भी उन्होंने खेल जारी रखा और आखिरी राउंड में ईवन पार 72 का स्कोर किया। उनका कुल स्कोर 227 रहा। यह टूर्नामेंट वर्ल्ड अमेच्योर गोल्फ रैंकिंग (WAGR) से मान्यता प्राप्त है। इसमें किया गया प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दर्ज होता है।
अब तक शिक्षा 93 से ज्यादा टूर्नामेंट जीत चुकी हैं और 197 से अधिक अंतरराष्ट्रीय इनविटेशन मिल चुके हैं।