डिलीवरी बॉय के साथ में खड़े हुए हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता
बरेली में चिकन पिज्जा भेजने पर बवाल हो गया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सावन माह में सोमवार को नॉनवेज बेचने पर प्रतिबंध है, लेकिन उसके बावजूद डॉमिनोज ने चिकन पिज्जा डिलीवर किया। खास बात ये है कि यह पिज्जा मुस्लिम
.

चिकन पिज्जा भेजने पर विरोध जताते हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्त्ता
हिंदू युवा वाहिनी दे चुकी है पहले ही नोटिस
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमने सावन से पहले ही सभी प्रमुख मॉल्स, आउटलेट्स जैसे डॉमिनोज, केएफसी, मैकडॉनल्ड्स को नोटिस दिया था। सभी ने सहमति जताई थी कि वे लोग सावन के सोमवार को नॉनवेज नहीं बेचेंगे और न ही ऑनलाइन डिलीवरी करेंगे। लेकिन उसके बावजूद पटेल चौक स्थित डॉमिनोज आउटलेट से सोमवार को भी चिकन पिज्जा बेचा जा रहा है।

चिकन पिज्जा को लेकर हंगामा पुलिस मौके पर
ऑनलाइन पिज्जा डिलीवरी से भड़के पदाधिकारी
हिंदू युवा वाहिनी ने आज यह चेक करने के लिए कि डॉमिनोज वाले ऑनलाइन पिज्जा भेज रहे हैं या नहीं, साथ ही नॉनवेज तो नहीं बेच रहे हैं—ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर किया। ऑर्डर के वक्त डिलीवरी बॉय हिंदू दिखाया गया था, लेकिन जब पिज्जा लेकर डिलीवरी बॉय आया तो वह हिंदू नहीं, मुस्लिम था, लेकिन उसने अपनी पहचान छिपा रखी थी। डिलीवरी बॉय “राधा रानी” का कुर्ता पहनकर आया और माथे पर तिलक लगा रखा था।

यही वो चिकन पिज्जा है
हिंदू युवा वाहिनी ने बुलाई पुलिस
वहीं जब चिकन पिज्जा निकला तो हिंदू युवा वाहिनी ने पुलिस को बुला लिया। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद डॉमिनोज के मैनेजर को बुलाया गया। मैनेजर ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हो गया।

पुलिस से बातचीत करते हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता
जनता को किया जा रहा गुमराह, आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
हिंदू युवा वाहिनी के जिला कोषाध्यक्ष शिवांश ठाकुर ने कहा, हमने पहले ही सावन में नॉनवेज उत्पादों की बिक्री व वितरण पर रोक लगाने को कहा था, फिर भी धार्मिक आस्थाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा, आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर ये लोग नहीं माने तो हम अपने हिसाब से समझाएंगे।
इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के सर्वेश सिंह ठाकुर (जिला अध्यक्ष), शिवांश ठाकुर (कोषाध्यक्ष), शिवम ठाकुर, अबिस कुमार, अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।