![]()
बागौर थाना पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया
भीलवाड़ा में आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बागौर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस पर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया था ।
.
पॉक्सो एक्ट के मामले में था फरार
बागोर थाना प्रभारी भंवरलाल ने बताया कि 9 मई 2024 को एक व्यक्ति ने थाने में एक रिपोर्ट दी थी जिसमें उसने बताया कि उसकी बेटी बिना बताए कहीं चली गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और उसकी बेटी को गुजरात से बरामद किया और आरोपी एक युवक को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया। इस मामले में एक अन्य आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।
5 हजार का इनाम घोषित
ये आरोपी पिछले 1 साल से पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। भीलवाड़ा एसपी ने इस पर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने अपने इंटरनल सोर्सेस और टेक्निकल डेटा की मदद से इसकी लोकेशन निकली जिसमे इसका उज्जैन महाकाल में होना पता चला। इस पर पुलिस टीम वहां रवाना हुई और उज्जैन पहुंचकर भेष बदलकर रह रहे इस युवक को पुराने फोटो के आधार पर गिरफ्तार किया।
ये थे टीम में शामिल
इस आरोपी को पकड़ने गई टीम में बागोर थाना प्रभारी भंवरलाल, कॉन्स्टेबल रवि कुमार, जितेंद्र, मुश्ताक और आत्माराम शामिल रहे।