Khanna Civil Hospital Pregnant woman treatment Controversy | खन्ना सिविल अस्पताल में गर्भवती को नहीं मिला इलाज: 2 घंटे तड़पती रही महिला, विरोध के बाद एसएमओ ने किया ऑपरेशन – Khanna News

Actionpunjab
2 Min Read


खन्ना सिविल अस्पताल में गर्भवती महिला को समय पर इलाज न मिलने पर हंगामा ।

लुधियाना के खन्ना सिविल अस्पताल में एक गर्भवती महिला को समय पर इलाज न मिलने पर हंगामा हो गया। इसी अस्पताल में 9 महीने से इलाज करा रही महिला को प्रसव पीड़ा पर रेफर कर दिया गया। लेकिन विरोध के बाद एसएमओ ने ऑपरेशन किया और महिला की हालत अब स्थिर है।

.

मामला सोमवार रात का है। रात 8 बजे प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. अमरप्रीत ने स्त्री रोग विशेषज्ञ से फोन पर सलाह लेकर महिला को पटियाला रेफर कर दिया। अस्पताल में एम्बुलेंस भी उपलब्ध नहीं थी। परिजनों ने विरोध किया कि जब 9 महीने तक यहीं इलाज हुआ तो अब रेफर क्यों किया जा रहा है।

खन्ना सिविल अस्पताल में गर्भवती महिला को लेकर पहुंचे परिजन।

खन्ना सिविल अस्पताल में गर्भवती महिला को लेकर पहुंचे परिजन।

विरोध के बाद एसएमओ ने किया ऑपरेशन

वहीं स्थानीय अकाली दल के हलका इंचार्ज यादविंदर सिंह यादू मौके पर पहुंचे। विरोध प्रदर्शन के बाद एसएमओ डॉ. मनिंदर सिंह भसीन ने खुद अस्पताल आकर ऑपरेशन का निर्णय लिया। एक निजी बाल रोग विशेषज्ञ को भी बुलाया गया और ऑपरेशन कराया गया।हालांकि, नवजात बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर करना पड़ा।

यादविंदर यादू का कहना है कि समय पर इलाज मिलता तो बच्ची की जान को खतरा नहीं होता। वहीं डॉ. अमरप्रीत का कहना है कि महिला की गंभीर स्थिति के कारण पहले रेफर किया गया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *