![]()
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा को लेकर बैठक की है।
पंचकूला में 26 और 27 जुलाई को होने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था की समीक्षा की।
.
शहर में बनाए गए 44 परीक्षा केंद्रों पर 550 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इमारतों की छतों से दूरबीन के जरिए निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में सिर्फ परीक्षार्थियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षा के दौरान सभी कोचिंग सेंटर और फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी।
यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्लान बनाया गया है। पीसीआर और ईआरवी वाहन माइक से लोगों का मार्गदर्शन करेंगे। डीसीपी ने परीक्षार्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने की अपील की है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले भ्रामक संदेशों से सावधान रहने को कहा है। नकल या सुरक्षा में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
पुलिस का मुख्य उद्देश्य परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है। डीसीपी ने सभी अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया है कि पुलिस हर स्तर पर उनकी सहायता के लिए तैयार है।