Sticks and batons were used at a petrol pump in Jaipur, VIDEO | जयपुर के पेट्रोल पम्प पर चले लाठी-डंडे, VIDEO: कार में बैठकर आए थे हमलावर, दौड़ा-दौड़ाकर कर्मचारियों को पीटा – Jaipur News

Actionpunjab
2 Min Read



जयपुर के पेट्रोल पम्प पर लाठी-डंडे चलने का मामला सामने आया है। कार में बैठकर आए हमलावरों ने पेट्रोल पम्प पर लूट की वारदात की। पेट्रोल पम्प पर मौजूद कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। हमले में सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। वारदातस्थल पर लगे CCTV फुट

.

SHO (चंदवाजी) हीरालाल सैनी ने बताया- दिल्ली-अजमेर हाईवे पर चंदवाजी स्थित बीलपुर में पेट्रोल पम्प पर वारदात हुई। बुधवार रात करीब 1:30 बजे तीन लड़के कार में डीजल डलवाने के लिए पेट्रोल पम्प पर आए। पेट्रोल पम्प पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें पहचान लिया। करीब 15-20 दिन पहले बिना पेमेंट किए डीजल भरवाकर भागने की बात बताई। कार सवार लड़के झगड़ा कर धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

लाठी-डंडों से लैस होकर आए साथी रात करीब 2:45 बजे झगड़ा कर भागे लड़कों के साथ कार लेकर पेट्रोल पम्प पर आए। कार से उतरे चार-पांच लड़के लाठी-डंडों से लैस थे। पेट्रोल पम्प पर बैठे 3-4 कर्मचारियों के तरफ हमलावर दौड़कर आए। हमलावरों ने लाठी-डंडे से पेट्रोल पम्प कर्मचारियों पर हमला कर दिया। वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड बाबूलाल ने हमलावरों का लाठी से विरोध किया। हमलावरों व सिक्योरिटी गार्ड के बीच लाठी-डंडे चले।

बदमाशों ने लाठी से ताबड़तोड़ वार कर सिक्योरिटी गार्ड बाबूलाल को घायल कर दिया। पेट्रोल पम्प कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर हमलावरों ने पीटा। पेट्रोल पम्प पर मिले कैश और सामान को लूटकर ले गए। जिसके बाद हमलवार कार में बैठकर फरार हो गए। चंदवाजी थाने में कैलाश यादव ने हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *