Clash between cow protectors and kanwariyas in Mathura | मथुरा में कांवड़ियों और गोरक्षकों के बीच झड़प: नंदी रेस्क्यू के दौरान गोरक्षकों पर हमला, 25 हजार रुपए भी छीनने का आरोप – Mathura News

Actionpunjab
1 Min Read


राकेश पचौरी | मथुरा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा के जमुनापार इलाके में कांवड़ियों और गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। गुरुवार को राधा रानी गौ सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ता बलदेव की सूचना पर नंदी महाराज का रेस्क्यू करने जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे कांवड़ियों के दल को देखकर गोरक्षक कार्यकर्ताओं ने अपनी गाड़ी को साइड में लगा लिया। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी झगड़े में बदल गई।

कांवड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण उन्होंने गोरक्षकों को पीट दिया। आरोप है कि कांवड़ियों ने गाली-गलौज के साथ मारपीट की। इस घटना में एंबुलेंस चालक समेत दो लोग घायल हो गए। गोरक्षकों का आरोप है कि हमलावरों ने गाड़ी के बोनट पर रखे 25 हजार रुपए भी छीन लिए। घटना के बाद गोरक्षकों ने थाना जमुनापार में रिपोर्ट दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। गोरक्षक कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे समाज सेवा के लिए नंदी महाराज का रेस्क्यू करने बलदेव की तरफ जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे कांवड़ियों ने हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *