Faridabad Fire Breaks Out House Father Daughter Burnt News Update | फरीदाबाद में घर में लगी आग, बाप-बेटी झुलसे: पड़ोसियों ने बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से हादसा; बाइक और गैस सिलेंडर भी जले – Ballabgarh News

Actionpunjab
2 Min Read



शॉर्ट सर्किट से गैस सिलेंडर ने आग पकड़ी।

फरीदाबाद में आज एक घर में अचानक आग लग गई, जिससे घर के अंदर मौजूद एक पिता और उसकी बेटी झुलस गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना सेहतपुर क्षेत्र की सूर्य कॉलोनी, गली नंबर-9 की। आग हनुमान मंदिर के पास एक मकान में रात कर

.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिनगारी ने गैस सिलेंडर को चपेट में ले लिया। इसके बाद आग ने तेजी से पूरे घर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आग की चपेट में घर के अंदर खड़ी बाइक भी आ गई, जो जलकर पूरी तरह राख हो गई।

आग लगते ही गली में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बच्चों को घर की पहली मंजिल से सीढ़ी लगाकर सुरक्षित नीचे उतारा। इसी बीच फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए खुद ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

गीले कंबल सिलेंडर पर डाल कर बुझाई आग लोगों ने घर के अंदर रेत डाली, गीले कंबल सिलेंडर और बाइक पर फेंके और आग पर किसी हद तक काबू पाया। थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा चुका था। पुलिस की टीम भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची।

पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से मिली थी। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझा लिया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और झुलसे हुए बाप-बेटी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *