Narendra Modi Vs Indira Gandhi; PM Tenure Record | Nehur Congress BJP | मोदी लगातार लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM: इंदिरा गांधी का 4077 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ा, नेहरू से 2048 दिन पीछे

Actionpunjab
1 Min Read


2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नरेंद्र मोदी भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिनों (24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977) का रिकॉर्ड तोड़ा है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद पर 4078 दिन पूरे कर लिए हैं।

सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है। वो 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक यानी लगातार कुल 6126 दिन तक इस पद पर रहे। पीएम मोदी नेहरू के रिकॉर्ड से 2048 दिन पीछे हैं।

हालांकि, पीएम मोदी पहले ही तीन लगातार लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024) जीतने के मामले में नेहरू की बराबरी कर चुके हैं। अगर वो 2029 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री बनते हैं तो लगातार पीएम बनने का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *