Minor dies after falling into a mine | खदान में गिरने से नाबालिग की मौत: बकरी को बचाने के कारण हादसा, 15 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला शव – Bundi News

Actionpunjab
2 Min Read



लांबी देवरी गांव की नाबालिग की खदान में गिरने से मौत हो गई।

बूंदी के तालेड़ा थाना क्षेत्र में लांबी देवरी गांव की नाबालिग की खदान में गिरने से मौत हो गई। नाबालिग गुरुवार शाम को घर से बकरी चराने के लिए गई हुई थी।

.

बकरी को बचाने के प्रयास में कृष्णा (15) खुद गहरी खदान में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तालेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अजीत बागडोलिया ने सिविल डिफेंस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस और सिविल डिफेंस की संयुक्त टीम ने 15 घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शुक्रवार सुबह कृष्णा का शव बरामद किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। अभी तक इस घटना में कोई आपराधिक संदेह नहीं मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की दुर्घटनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में खुले खदानों और गड्ढों के कारण अक्सर होती रहती हैं। ऐसे स्थानों पर सुरक्षा उपायों की कमी से कई बार जानमाल का नुकसान होता है। स्थानीय प्रशासन से ऐसे खतरनाक स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *