![]()
RCA एडहॉक कमेटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जारी किया डॉमेस्टिक क्रिकेट कैलेंडर।
राजस्थान के खिलाड़ियों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने डोमेस्टिक क्रिकेट शेड्यूल का कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसके तहत राजस्थान में अगले महीने से घरेलू क्रिकेट की शुरुआत होगी। इसमें सबसे पहले अंडर-19 वूमेन ट्रायल्स होंगे।
.
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन एडहॉक कमेटी कन्वीनर दीन दयाल कुमावत ने बताया कि राजस्थान के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए घरेलू सीजन के कैलेंडर को जारी कर दिया गया है। जिसमें हिस्सा लेकर प्रदेश के युवा खिलाड़ी जिला से लेकर स्टेट लेवल तक और फिर स्टेट से लेकर नेशनल लेवल तक अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। इसके लिए निष्पक्ष ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए पूर्व में ही सिलेक्शन कमेटियों का गठन किया जा चुका है।
RCA एडहॉक कमेटी ने जारी किया डोमेस्टिक क्रिकेट कैलेंडर
- 6 अगस्त से लेकर 8 अगस्त तक अंडर-19 वूमेन ट्रायल्स का आयोजन किया जाएगा।
- 11 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक सीनियर वूमेन T-20 चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
- 14 अगस्त से अंडर-19 बॉयज स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन होगा।
- 1 से 11 सितंबर तक अंडर-23 बॉयज स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन होगा।
- 1 से 18 सितंबर तक अंडर-16 बॉयज स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन होगा।
- 16 से 17 सितंबर तक अंडर-15 वूमेन ट्रायल्स का आयोजन होगा।
- 1 अगस्त से 6 अगस्त तक सीनियर चैलेंजर ट्रॉफी के लिए जयपुर में फिटनेस और स्किल सेशन का आयोजन किया जाएगा।