![]()
सवाई माधोपुर के पुराने शहर में आसमान में छाए बादल।
सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार पूरे दिन उमस का दौर जारी रहा इसके बाद शाम को मौसम ने पलटी खाई यहां रात करीब 11:00 बजे बारिश का दौर शुरू हो गया जो की रात करीब 2:00 बजे तक चलता रहा जिससे यहां शनिवार सुबह मौसम सुहावना हो गया।
.
20 में से 19 रेनगेज सेंटर पर हुई बारिश
सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश देखने को मिली। सवाई माधोपुर के सभी रेलवे सेंटर पर शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से शनिवार सुबह 8:00 बजे तक अच्छी बारिश हुई। इस दौरान जिले में 20 में से 19 रेनगेज सेंटर पर बारिश दर्ज की गई। यहां कल 574 MM बारिश दर्ज की गई। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में औसत 28.7 MM बारिश दर्ज की गई।
सर्वाधिक बारिश चौथ का बरवाड़ा में
सवाई माधोपुर के ढील बांध पर 20 MM, मानसरोवर 50 MM, देवपुरा पर 16 MM, पांचोलास 20 MM, खंडार 34 MM, मोरासागर 00MM, भाड़ौती में 15 MM, सवाई माधोपुर मानटाउन में 22 MM, सवाई माधोपुर तहसील में 17 MM, खंडार तहसील 40 MM, चौथ का बरवाड़ा तहसील में 83 MM, बामनवास तहसील में 16 MM, मलारना डूंगर तहसील में 44 MM, बौंली तहसील में 16 MM, मित्रपुरा तहसील में 32 MM, गंगापुर सिटी में 51 MM, वजीरपुर तहसील में 31 MM, तलावड़ा तहसील में 29 MM, बरनाला तहसील 25 MM और भांवरा उपतहसील में 13 MM बारिश हुई है।