Illegal encroachment removed on national highway in Lucknow | लखनऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कब्जा हटाया: बीकेटी में टोल कर्मियों ने ओवर ब्रिज के नीचे से दुकानें हटाई – Lucknow News

Actionpunjab
2 Min Read


लखनऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कब्जा हटा दिया गया है। शनिवार को बीकेटी पुलिस की मौजूदगी में टोल कर्मियों ने अवैध दुकानों को हटाने की कार्रवाई की।

बीकेटी थाना क्षेत्र की इंदौरा बाग चौकी के पास किसान पथ पुल के नीचे राष्ट्रीय राजमार्ग 24 (लखनऊ-सीतापुर टोल रोड) पर यह कार्रवाई हुई। टोल प्लाजा के कर्मचारी श्यामू तिवारी, आनंद मिश्रा और अन्य कर्मियों ने अवैध दुकानों को हटवाया।

लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कब्जा हटा दिया गया है।

लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कब्जा हटा दिया गया है।

दुकानदारों को चेतावनी दी

अतिक्रमण हटाने से पहले दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी। उन्हें अपनी अवैध रूप से स्थापित दुकानें स्वयं हटाने को कहा गया था। साथ ही यह भी बताया गया था कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो क्रेन और जेसीबी के द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

टोल कर्मियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अगले दिन भी जेसीबी से जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि किसान पथ अंडरपास के नीचे और चौकी इंदौराबाग के आसपास अवैध रूप से दुकानें लगा ली गई थीं। इन दुकानों के कारण अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती थी, जिससे आवागमन में परेशानी होती थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *