Haryana Staff Selection Commission Last Day Held CET Exam Charkhi Dadri | परीक्षा का अंतिम दिन आज: दादरी में 17 केंद्र, 5 शटल रूट तय; 6 मजिस्ट्रेट तैनात, 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू – Charkhi dadri News

Actionpunjab
5 Min Read


दादरी में परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद परीक्षार्थी व पुलिस।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) के अंतिम दिन दादरी जिले में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने 6 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लि

.

महेंद्रगढ़ और नारनौल परीक्षा देने जाने वाले छात्रों के लिए बसों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। ये बसें जिले के पांच अलग-अलग स्थानों से चल रही हैं। बाहर से दादरी आने वाले परीक्षार्थियों के लिए भी नई अनाज मंडी को मुख्य केंद्र बनाया गया है, जहां से शटल बसों के जरिए उन्हें विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है।

ये हैं पांच शटल रूट

रूट 1- नई अनाज मंडी से महेंद्रगढ़ चौक, लोहारू चौक, एससीआर स्कूल चरखी, ग्रीन मिडोज स्कूल होते हुए आरईडी स्कूल तक शटल जाएगी।

रूट 2- नई अनाज मंडी से महेंद्रगढ़ चौक, कलियाणा रोड, बेस मॉडल स्कूल और गीता निकेतन स्कूल को कवर किया जाएगा।

रूट 3- शटल नई अनाज मंडी से महेंद्रगढ़ चौक, उत्सव गार्डन, नया बाईपास, आर्यन मॉडल स्कूल और केएन स्कूल तक जाएगी।

रूट 4- नई अनाज मंडी से महेंद्रगढ़ चुंगी, कबाड़ी मार्केट, काठ मंडी, पीएम श्री कन्या स्कूल और वैश्य स्कूल (गर्ल्स व ब्वॉयज) शामिल हैं।

रूट 5- नई अनाज मंडी से कॉलेज रोड, एपीजे कॉलेज, डीआरके स्कूल और जनता कॉलेज तक शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।

परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चेकिंग के बाद ही छात्रों को एंट्री दी जा रही है।

हरियाणा रोडवेज बस में सवार होकर परीक्षा के लिए रवाना होते परीक्षार्थी।

हरियाणा रोडवेज बस में सवार होकर परीक्षा के लिए रवाना होते परीक्षार्थी।

6 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए सीईटी परीक्षा के निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर उपायुक्त ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जो सीईटी परीक्षा की कमान संभाल रहे हैं। इसके अलावा अधिकारियों व कर्मचारियों का संयुक्त उड़नदस्ता दल गठित किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है। कड़ी तलाशी ली जा रही एंट्री से पहले परीक्षार्थियों की कड़ी तलाशी ली जा रही है। एडमिट कार्ड को छोड़कर किसी भी सामग्री को अंदर नहीं ले जाने दिया जा रहा है। पर्स, बेल्ट, रूमाल, हाथ पर बंधा धागा सभी बाहर निकलवाया जा रहा है। वहीं एंट्री के दौरान जूते उतारकर तलाशी ली गई है। धारा 163 लागू जिलाधीश द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सीईटी परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा के आदेश किए जा चुके हैं। आदेशों के अनुसार परीक्षा केंद्रो की 200 मीटर की परिधि में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबंदी है।

इसके अलावा 200 मीटर परिधि में कोई भी व्यक्ति तलवार, गंडासा, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जाली, चाकू और अन्य हथियार जैसे अपराध के हथियार लेकर नहीं चल सकेगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में स्थित जेरोक्स,फोटोस्टेट की दुकानों, डुप्लिकेटिंग सुविधा,साइबर कैफे और प्रसारण गतिविधि के संचालन पर भी रोक है।

बाढड़ा बस स्टैंड से बसों को रवाना करते रोडवेजकर्मी।

बाढड़ा बस स्टैंड से बसों को रवाना करते रोडवेजकर्मी।

हेल्पलाइन पर कर सकते हैं संपर्क प्रशासन की ओर परीक्षा को देखते हुए तीन हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं। अगर किसी परीक्षार्थी को कोई सूचना अथवा जानकारी चाहिए तो वह इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है। हेल्पलाइन नंबर 01250-220144, 01250-295554 व 01250-222600 पर भी संपर्क कर सकते हैं। 5 स्थानों से चल रही बसें जिले में 5 स्थानों से बसें भेजने का निर्णय लिया है ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। वहीं बाहर से दादरी परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था है। परीक्षा से पहले आने-जाने संबंधी किसी भी प्रकार की शंका को दूर करने व दूसरी सहायता के लिए दादरी बस स्टैंड पर हैल्प डेस्क बनाया गया है वहीं हैल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है।

महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी से CET परीक्षा देने भाई अंकित के साथ दादरी पहुंची पूजा 15 माह के बेटे जीवांश को एंट्री से पहले बिस्किट, पानी आदि देते हुए।

महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी से CET परीक्षा देने भाई अंकित के साथ दादरी पहुंची पूजा 15 माह के बेटे जीवांश को एंट्री से पहले बिस्किट, पानी आदि देते हुए।

पहले दिन शांतिपूर्वक संपन्न हुई परीक्षा शनिवार को जिले के परीक्षा केंद्रों पर दोनों शिफ्टों में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले में पहले दिन करीब 8 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। वहीं पुलिस सुरक्षा के बीच आज अंतित दिन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *