Woman dies in a private hospital in Ballia | बलिया के निजी अस्पताल में महिला की मौत: डिलीवरी के दौरान हुई मौत, परिजनों के हंगामे के बाद भागे डॉक्टर और कर्मचारी – Ballia News

Actionpunjab
2 Min Read


पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित पूर्वांचल हॉस्पिटल में शनिवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान शोभा साहनी (25) पत्नी शिव शंकर साहनी, निवासी भिखपुर, थाना बांसडीह रोड के रूप में हुई है।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इससे अस्पताल के सभी डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

ऑपरेशन के दौरान उनकी पत्नी की जान चली गई

मृतका के पति शिव शंकर साहनी ने बताया कि वह अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए पूर्वांचल हॉस्पिटल ले गए थे। उनका आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर प्रशिक्षित नहीं थे। इसी कारण ऑपरेशन के दौरान उनकी पत्नी की जान चली गई।

शिव शंकर ने कहा कि मौत के बाद अस्पताल कर्मचारी फरार हो गए। उन्होंने रविवार को कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होगा, वह अपनी पत्नी का शव लेकर नहीं जाएंगे। शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार तड़के करीब 1 बजे पूर्वांचल हॉस्पिटल में महिला की मौत की सूचना मिली थी। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *