Fazilka Woman Committee Suicide Consuming Poison News Update | फाजिल्का में महिला ने जहर खाकर सुसाइड किया: खेत में गिरने से हुआ था गर्भपात, एक साल पहले हुई शादी – Abohar News

Actionpunjab
1 Min Read


फाजिल्का में आज एक महिला जहर खाकर सुसाइड कर लिया। अबोहर की रहने वाली महिला गर्भपात के बाद मानसिक परेशानी से जूझ रही थी। गांव खुईखेड़ा रुकनपुरा निवासी हरभजन कौर, जो चार महीने की गर्भवती थी, खेतों में धान की रोपाई के दौरान चक्कर आने से गिर गई थी।

.

इस दुर्घटना में उसके पेट में चोट लगने से गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से हरभजन मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। वह कुछ दिन पहले ही अपने मायके खुईखेड़ा रुकनपुर आई हुई थी। शनिवार सुबह लगभग 9 बजे उसने घर में ही किसी विषैली वस्तु का सेवन कर लिया।

बहाववाला पुलिस मामले में कार्रवाई करती हुई।

बहाववाला पुलिस मामले में कार्रवाई करती हुई।

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से उसे बठिंडा एम्स रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। वापस लाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।थाना बहाववाला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है। हरभजन का विवाह एक साल पहले बरनाला निवासी मंदीप सिंह के साथ हुआ था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *