Rain throughout the day in Sant Kabir Nagar, farmers happy | संतकबीरनगर में पूरे दिन बारिश, किसान खुश: मौसम विभाग का अनुमान, आने वाले तीन दिन होगी जमकर बारिश – Sant Kabir Nagar News

Actionpunjab
2 Min Read


देवीलाल गुप्ता | संतकबीर नगर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संतकबीर नगर में सोमवार को झमाझम बारिश के साथ मॉनसून सक्रिय हो गया। सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश पूरे दिन तक जारी रही। दो बजे के बाद रूक-रूक कर हल्की बारिश होती रही। शाम को अंधेरा छा गया।

बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। सिर्फ एक दिन की बारिश से अधिकतम तापमान 33 से घटकर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी आई है।

मॉनसून के सक्रिय होने से आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पेड़-पौधों पर जमी धूलगर्द साफ हो जाने से चारों ओर हरियाली नजर आने लगी है।

किसानों में खुशी का माहौल है। उन्हें उम्मीद है कि इस वर्ष अच्छी बारिश होगी। इससे धान की पैदावार अच्छी हो सकेगी।

कुछ किसानों ने मॉनसून में बारिश न होने की वजह से 20 दिन पूर्व ही अपने खेतों में स्वयं पानी चलाकर पैदावार बढ़ाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। कई दिनों तक बारिश न होने से किसान निजी नलकूपों के सहारे खेतों की सिंचाई कर रहे थे।

किसान नीरज, शंभू, सुरेश, अलगू और गणेश ने बताया कि दिन भर बारिश हुई है। किसान अच्छी बारिश की उम्मीद के साथ मंगलवार से अपने-अपने खेतों को दुरुस्त करने में जुटेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *