Minor kidnapped and forced to marry | नाबालिग का अपहरण कर जबरन कराई शादी: घर से गाड़ी में बैठाकर ले गए, मां को विधवा बनाने की दी धमकी – Pratapgarh News

Actionpunjab
3 Min Read


मनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आरोपी की फोटो। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। - Dainik Bhaskar

आरोपी की फोटो। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

प्रतापगढ़ में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और जबरन शादी का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी को जबरन घर से उठाया और परिजनों को धमकाकर मंदिर में शादी कराई गई। इस दौरान परिजनों से जबरन आशीर्वाद भी दिलवाया गया।

रात में घर से उठा ले गए, विधवा बनाने की धमकी

मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है। आरोप है 11 जुलाई की रात ग्राम भगेसरा निवासी संजय सरोज, मोहित सरोज, लुरबुर सरोज और तीन अज्ञात लोग एक महिला के घर पहुंचे और उसकी 17 वर्षीय बेटी को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। लड़की कक्षा 9 की छात्रा है।

अगले दिन जब पीड़िता की मां अपने पति के साथ थाने जा रही थी, तो रास्ते में संजय सरोज ने उन्हें रोक लिया और धमकी देते हुए गाली-गलौज की। पीड़िता के मुताबिक, संजय ने खुद को ‘खतरनाक आदमी’ बताते हुए कहा कि अगर उन्होंने थाने में शिकायत की, तो वह महिला को विधवा बना देगा।

कट्टा दिखाकर ले गए मंदिर, जबरन कराई शादी

इसके बाद आरोपियों ने पति-पत्नी को जबरन अपने घर ले जाकर कमरे में कट्टा दिखाकर धमकाया और कहा कि शीतला माता मंदिर, कटरा मेदनीगंज चलना होगा, जहां उनकी बेटी की शादी कराई जाएगी। मंदिर में जबरन आशीर्वाद दिलवाने के बाद संजय सरोज ने शादी की तस्वीरें भी खींचीं और धमकी दी कि अब वे कुछ नहीं कर पाएंगे।

महिला का यह भी आरोप है कि संजय ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और जब वे दोबारा थाने जा रहे थे, तो रास्ते में रोककर फिर धमकाया।

घर के आसपास निगरानी बैठा रखी थी, फिर भी दी सूचना

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसके घर के आसपास निगरानी के लिए अपने लोग तैनात कर दिए थे। बावजूद इसके, मौका मिलने पर उसने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने संजय सरोज, मोहित सरोज, लुरबुर सरोज समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *