Paryavaran Sangharsh Samiti’s dharna continues, delegation meets politicians in Delhi | पर्यावरण संघर्ष समिति का धरना जारी, दिल्ली में राजनेताओं से मिला प्रतिनिधिमंडल – Bikaner News

Actionpunjab
2 Min Read


बीकानेर| बीकानेर कचहरी परिसर पर पर्यावरण संघर्ष समिति का धरना मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रहा। सरदार हरदयाल सिंह ने कहा कि सोलर कम्पनियों को मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए अपना काम करना चाहिए। कॉमरेड जेठाराम लाखूसर ने कहा कि खेजड़ियों को बचाने

.

उधर पर्यावरण संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में कई लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में पर्यावरण संघर्ष समिति के संयोजक रामगोपाल बिश्नोई, गणपत राम बिश्नोई, ओपी खीचड़, महेंद्र मुंडा, सज्जन कुमार शामिल रहे। सभी राज्यसभा एवं लोकसभा के सदस्यों ने खेजड़ी सहित हरे पेड़ पौधों की कटाई बंद हो, सोलर नीति में परिवर्तन सहित विभिन्न मांगों को रखा।

हरियाणा के पूर्व सांसद हिसार से कुलदीप बिश्नोई, नागौर सांसद आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल, सीकर सांसद अमराराम, झुंझुनू से बृजेंद्र ओला, चूरू से राहुल कस्बा, बाड़मेर जैसलमेर बालोतरा से उमेदाराम बेनीवाल, दिल्ली के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, केरल के कम्युनिस्ट राज्यसभा सांसद एए रहीम, उड़ीसा से भाजपा के सांसद प्रदीप पुरोहित, उत्तर प्रदेश नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद, डूंगरपुर बांसवाड़ा से राजकुमार रोत, राजस्थान राज्य सभा सांसद नीरज डांगी, पंजाब के सांसद लोकसभा सुखजिंदर रंधावा राजस्थान कांग्रेस प्रभारी आदि राज्यसभा और लोकसभा सांसदों से मिलकर खेजड़ी आंदोलन से अवगत करवाते हुए ज्ञापन सौंपा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *